Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर एयरपोर्ट पर महंगी हो सकती है ऐप आधारित टैक्सी और कैब सेवाएं

बैंगलोर एयरपोर्ट पर महंगी हो सकती है ऐप आधारित टैक्सी और कैब सेवाएं

ऐप के आधार पर कैब और टैक्सी बुक करना कितना आसान होता है न...। एयरपोर्ट पर विमान से उतरे और झट से कैब बुक कर लिया। जब तक लगेज लेकर एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर निकले गेट पर कैब आपका इंतजार करता मिल जाएगा। लेकिन अब बैंगलोर एयरपोर्ट पर ऐप के आधार पर कैब या टैक्सी को बुक करना महंगा पड़ने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार ओला, उबर और ब्लूस्मार्ट जैसे ऐप कैब प्रदाता अब प्रति सवारी पिकअप करीब 30-40% की वृद्धि कर सकते हैं।

app based cab taxi expensive

The Economic Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला इन सेवा प्रदाताओं को एयरपोर्ट परिसर के नवीकरण के लिए बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) के साथ हुए एक करार के तहत लिया गया है। बताया जाता है कि BIAL के साथ इस करार पर प्रत्येक ऐप कैब सेवा प्रदाता ने अलग-अलग से हस्ताक्षर किये हैं, जिसमें प्रत्येक राईड के लिए एयरपोर्ट ऑपरेटर को कुछ निश्चित शुल्क जमा देना पड़ेगा। यहीं शुल्क टैक्सी सेवा प्रदाता यात्रियों से बतौर एयरपोर्ट पिकअप फीस वसूलेंगे।

वर्तमान में ओला 172 रुपए प्रति ट्रिप, उबर 187 रुपए प्रति ट्रिप और ब्लूस्मार्ट लेविस 218 रुपए प्रति राईड शुल्क वसूलते हैं। बताया जाता है कि अगले कुछ हफ्तों में ही संशोधित शुल्क लागू हो जाएंगे। यह शुल्क सवारी से लेकर एयरपोर्ट को पूरी तरह से सौंप दिया जाएगा, जिसे एयरपोर्ट के संसाधनों का इस्तेमाल करने के लिए वसूला जा रहा है। इस करार के तहत ओला, उबर और ब्लूस्मार्ट को बैंगलोर एयरपोर्ट पर निर्धारित पिकअप ज़ोन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके बदले में कैब ड्राइवरों को निर्धारित समय तक मुफ्त पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

app cab and taxi cost high bangalore airport

The Economic Times की रिपोर्ट में एक ऐप कैब कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, "प्रत्येक कंपनी एयरपोर्ट ऑपरेटर के साथ अपनी शर्तों पर बातचीत करती है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितनी सवारी ला सकती है। यदि कोई ऐप कैब एक दिन में ज्यादा सवारी ढोती है तो प्रति यात्रा शुल्क को कम करने के लिए वह एयरपोर्ट प्रबंधन से बात कर सकती है।"

उक्त अधिकारी ने बताया कि ऐसा ही करार सभी प्राइवेट एयरपोर्ट जैसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद के साथ ही साइन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर एयरपोर्ट पर 70-75% कैब या टैक्सी सेवाएं मूल रूप से यहीं तीनों कंपनियां उपलब्ध करवाती हैं। इसके अलावा InDrive व अन्य ऐप कैब कंपनियां भी हैं। लेकिन अन्य कंपनियों ने अभी तक BIAL के साथ किसी करार पर हस्ताक्षर नहीं किया है।

बैंगलोर में दिन भर में जितनी भी ऐप कैब या टैक्सी चलती हैं उनका लगभग 15-20% इन तीन कंपनियों की एयरपोर्ट राईड ही होती है।

More News

    Read more about: bangalore airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+