Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर एयरपोर्ट पर एंट्री फीस में हुआ बदलाव, निजी गाड़ी और कैब के लिए अलग होंगी Fees

बैंगलोर एयरपोर्ट पर एंट्री फीस में हुआ बदलाव, निजी गाड़ी और कैब के लिए अलग होंगी Fees

बैंगलोर के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मेहमानों को रिसीव (Receive) करने आना या किसी किसी मेहमान को छोड़ने आना हो या यात्रियों का खुद एयरपोर्ट से आना-जाना अब महंगा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निजी और कमर्शियल वाहनों का एयरपोर्ट एरिया में प्रवेश पर एंट्री फीस वसूली जाएगी।

इस बाबत सोमवार को बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) ने एंट्री शुल्क का ऐलान कर दिया है जिसके मुताबिक कोई भी वाहन जो एयरपोर्ट एरिया में प्रवेश करना चाहता है उसे एंट्री शुल्क चुकाना पड़ेगा। हालांकि कमर्शियल वाहनों के मुकाबले एयरपोर्ट एरिया में प्रवेश करने वाले निजी वाहनों को थोड़ी छूट जरूर दी गयी है।

bangalore parking and entry fees

क्यों लगाया जा रहा है फीस?

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में BIAL सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अराइवल एरिया में पे एंड यूज ज़ोन लागू होने से यातायात सिस्टम में सुधार होगा। इसके साथ ही सुरक्षा उपायों को बेहतर व सख्त बनाकर एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और 2 के अराइवल क्षेत्र में बेतरतीब पार्किंग, दलाली, अवैध पिक-अप और लावारिस वाहनों जैसी समस्याओं को भी रोका जा सकेगा।

हालांकि सोमवार (20 मई 2024) को बिना किसी पूर्व सूचना के ही अचानक फीस लागू कर देने से एयरपोर्ट क्षेत्र में अव्यवस्था फैल गयी थी। लेकिन बाद में स्थिति को संभाल लिया गया था।

कितनी होगी एंट्री फीस

वाहन का प्रकार पहले 7 मिनट का शुल्क 7-14 मिनट का शुल्क एंट्री शुल्क
कैब (पीली नंबर प्लेट) ₹150 ₹300 --
निजी वाहन (सफेद नंबर प्लेट) -- ₹150 --
बस -- -- ₹600
टेम्पो ट्रैवलर -- -- ₹300

बस और टेम्पो ट्रैवलर को सिर्फ टर्मिनल 1 के लेन 3 में ही एंट्री मिलेगी। हालांकि बैंगलोर एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहन ड्राइवरों के विरोध-प्रदर्शन के बाद एयरपोर्ट ने एंट्री फीस लगाने के फैसले को फिलहाल वापस ले लिया है। एयरपोर्ट पर कैब व टैक्सी ड्राइवरों के विरोध-प्रदर्शन की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

इस बारे में एक कैब ड्राइवर का कहना है कि बैंगलोर एयरपोर्ट पर किसी भी यात्री के पिक करने में कम से कम 10 मिनट का समय लगता है। ऐसे में पहले 7 मिनट के लिए 150 रुपए वसूला जाएगा और अगले मात्र 3 मिनट के लिए फिर से 150 रुपए का चार्ज लगाया जाएगा। इसी बात से नाराज होकर कमर्शियल वाहन ड्राइवर एयरपोर्ट पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके बाद एंट्री शुल्क लगाने के फैसले को वापस ले लिया गया है।

More News

    Read more about: airport bangalore india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+