Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु मेट्रो के पर्पल लाइन पर शाम को अब जल्दी शुरू होगी मेट्रो सेवाएं, जानिए मेट्रो की नई Timing

बेंगलुरु मेट्रो के पर्पल लाइन पर शाम को अब जल्दी शुरू होगी मेट्रो सेवाएं, जानिए मेट्रो की नई Timing

बेंगलुरु मेट्रो से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर! बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने हाल ही में अपनी पर्पल लाइन पर मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाने की घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही मेट्रो रेल प्रबंधन की तरफ से यह फैसला लिया गया है। इस बाबत मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अब BMRCL की पर्पल लाइन पर 2 घंटे जल्दी मेट्रो सेवाएं मिलेंगी।

बताया जाता है कि शाम के समय 2 घंटे पहले मेट्रो सेवाओं के शुरू होने का नियम 13 मार्च से लागू हो चुका है।

bangalore purple line

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट में BMRCL के हवाले से बताया गया है कि शाम के समय मेट्रो यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही निर्धारित समय से 2 घंटा पहले से मेट्रो सेवाओं के शुरू करने का फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ITPL से मैसूर रोड के बीच मेट्रो सेवाएं पहले जहां 5.56 बजे शुरू होती थी, वहीं अब मेट्रो सेवाएं 3.56 बजे से शुरू होगी।

साथ ही बताया गया है कि रात को 8 बजे तक हर 5 मिनट के अंतराल पर इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह फैसला मुख्य रूप से IT कॉरिडोर से होकर यात्रा करने वाले कर्मचारियों व नित्य यात्रियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए ही लिया गया है।

दूसरी ओर बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो का यलो लाइन, जो आरवी रोड से बोम्मसांद्रा के बीच आवाजाही करेगी, को मई 2025 तक शुरू करने की तैयारियां चल रही है। पिछले दिनों ही इस बात की घोषणा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्य विधानसभा में की। 19.1 किमी लंबी यलो लाइन दक्षिण बेंगलुरु को इलेक्ट्रॉनिक सिटी से होते हुए बोम्मसांद्रा तक जोड़ेगी।

इस लाइन पर कुल 16 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे जिसकी वजह से सेंट्रल सिल्क बोर्ड के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम से यात्रियों को मुक्ति मिलने की संभावना जतायी जा रही है। इसके साथ डीके शिवकुमार ने नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। 21.2 किमी लंबा यह मेट्रो लाइन में 7.5 किमी एलिवेटेड और 13.7 किमी हिस्सा भूमिगत है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पिंक लाइन के कलेना अग्रहारा से तवरेकेरे (स्वागत क्रॉस) तक वाला हिस्सा दिसंबर 2025 तक तैयार हो जाने की संभावना है जबकि इस मेट्रो लाइन का अंडरग्राउंड हिस्सा यानी डेयरी सर्किल से नगावारा तक का हिस्सा दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार हो सकता है।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+