Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर के Freedom पार्क में इसी सप्ताह से खुलेगी मल्टीलेवल पार्किंग, Know Details

बैंगलोर के Freedom पार्क में इसी सप्ताह से खुलेगी मल्टीलेवल पार्किंग, Know Details

बैंगलोर के गांधीनगर और CBD के आसपास के इलाकों में अपनी गाड़ियों की पार्किंग के लिए परेशान वाहनचालकों अब राहत की सांस लेने वाले हैं। क्योंकि बृहत बैंगलोर महानगर पालिका (BBMP) जल्द ही बैंगलोर में मल्टीलेवल कार पार्किंग की सुविधा फ्रीडम पार्क (Freedom Park) में शुरू करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह पार्किंग सुविधा इसी सप्ताह से शुरू होगी।

इस बाबत मीडिया को दिये बयान में अधिकारियों ने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन करने के लिए डेप्यूटि मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की उपलब्धता का इंतजार किया जा रहा है।

bangalore freedom park multi level car parking

कब हो सकता है उद्घाटन

Times Of India की एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रीडम पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग सुविधा का उद्घाटन 20 जून को होने की संभावना है। इस मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण साल 2022 में शुरू हुआ था। लगभग 80 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया गया है। पालिका ने इस मल्टीलेवल पार्किंग की देखरेख की जिम्मेदारी उठाने के लिए कई टेंडर भी आमंत्रित भी किये थे।

आखिरकार पालिका की तरफ से इस मल्टीलेवल पार्किंग की देखरेख का टेंडर निजी कंपनी प्रिंसरॉयल पार्किंग सॉल्यूसन बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। कंपनी ने आधारभूत संरचनाओं के साथ यहां पार्किंग को शुरू भी किया था।

यहां पार्किंग सुविधा को बने लगभग 10 सालों का वक्त बीच चुका है। BBMP ने कई निजी कंपनियों को इसके निर्माण का टेंडर भरने के लिए आमंत्रित भी किया था लेकिन कोई भी BBMP की शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहा था। BBMP कम से कम अगले 5 सालों तक इसकी देखरेख की जिम्मेदारी, स्मार्ट टेक्नोलॉजी को लागू करना, कम से कम पार्किंग फीस आदि की सुविधाओं के साथ इसे शुरू करना चाहती थी।

multi level car parking bangalore freedom park

साल 2015 के आसपास यह पूरा इलाका ट्रैफिक जाम की समस्या से बुरी तरह से जुझ रहा था। इसलिए शुरुआत में साल 2017 तक इस मल्टीलेवल पार्किंग को शुरू करने का लक्ष्य बनाया गया था। लेकिन कई तरह की परेशानियों को झेलने के बाद आखिरकार अप्रैल 2022 में यह परियोजना पूरी हो सकी।

मीडिया से बात करते हुए BBMP के इंजीनियर-इन-चीफ बीएस प्रह्लाद ने बताया कि एजेंसी नगर निकाय एजेंसी को पहले 5 सालों के लिए वार्षिक 1.5 करोड़ रुपए का शुल्क देगी और उसके बाद अगले 5 सालों के लिए 5% की दर से उसमें वृद्धि करेगी। एजेंसी अगर संतोषजनक काम करती है तो इस करार को अगले 5 सालों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि फ्रीडम पार्क के आसपास के इलाकों जिसमें टैंक बंड रोड, सुबेदार चतराम रोड और हॉस्पीटल रोड आदि में ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग पर पाबंदी लगा दी है।

कितनी गाड़ियां एक बार में होंगी पार्क

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार फ्रीडम पार्क मल्टीलेवल पार्किंग में एक बार में लगभग 600 चार पहिया और 750 दो पहिया वाहनों को पार्क किया जा सकेगा। BBMP के इंजीनियर-इन-चीफ बीएस प्रह्लाद ने बताया कि हमने पार्किंग में एडवांस स्मार्ट पार्किंग टेक्नोलॉजी लगायी है, जो हर समय खुली रहेगी। इस मल्टीलेवल पार्किंग इमारत में टॉयलेट, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग, व्हीलचेयर और एंबुलेंस की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

नगर निकाय शुरू करेगी पिक-अप और ड्रॉप-इन सुविधा
डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार नगर निकाय 20 जून से न सिर्फ मल्टीलेवल पार्किंग को शुरू करेगी बल्कि इसके साथ ही 3 रूट्स पर हर 15 मिनट के अंतराल पर ड्रॉप-इन और पिक-अप की सुविधा भी शुरू करेगी।

जिन 3 रूट्स पर ड्रॉप-इन और पिक-अप की सुविधा शुरू की जाएगी, वो निम्न हैं :

1. सिटी सीविक कोर्ड, केआर सर्कल, विधान सौधा, एमएस बिल्डिंग और कर्नाटक हाई कोर्ट।
2. पोथीस सर्कल, चिकपेट मेट्रो स्टेशन, बीवीके अयंगर रोड, टीसीएम रोयान सर्कल।
3. पाथीस सर्कल, अपरपेट पुलिस स्टेशन, मैजेस्टिक बस स्टेशन और केएसआर बैंगलोर (सिटी) रेलवे स्टेशन।

बताया जाता है कि फ्रीडम पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा शुरू होने से शॉपिंग के लिए मैजेस्टिक, चिकपेट और आसपास के इलाकों में आने वाले लोगों, सिटी सीविल कोर्ड के वकिलों व कर्मियों और एमएस बिल्डिंग्स, विधानसौधा, विकास सौधा आदि सरकारी ऑफिसों में विभिन्न काम के सिलसिले में आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा सुविधा होने वाली है।

More News

    Read more about: bangalore karnataka travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+