Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में शुरू होने वाला है मुंगफली मेला 'कडालेकाई पैरिश', कब से? क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी और पार्किंग?

बेंगलुरु में शुरू होने वाला है मुंगफली मेला 'कडालेकाई पैरिश', कब से? क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी और पार्किंग?

बेंगलुरु का प्रसिद्ध दो दिवसीय मुंगफली मेला, जिसका सर्दियों की शुरुआत से ही हर बेंगलुरुवासी को बेसब्री से इंतजार रहा है। अगले सप्ताह ही शुरू होने वाला है मुंगफली मेला 'कडालेकाई पैरिश'। बेंगलुरु के बासवनगुडी इलाके, जिसे Bull मंदिर के नाम से भी जाता है, में डोड्डाबसवन्ना और डोड्डा गणपति मंदिर के पास आयोजित होने वाला है।

साल में एक बार आयोजित होने वाला यह मेला बेंगलुरु के सबसे पुराने और पारंपरिक उत्सवों में से एक है। हर साल हजारों की संख्या में स्थानीय लोग इस मेले में आते हैं और यहां से न सिर्फ मुंगफली खरीदते हैं बल्कि यहां आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते हैं।

bangalore groundnut fair

कडालेकाई पैरिश में बेचने के लिए आसपास के राज्यों आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान मुंगफली लेकर बैंगलोर आते हैं। दो दिनों तक चलने वाला मुंगफली मेले का आयोजन इस साल 25 और 26 नवंबर को किया जाएगा।

अगर इस साल आप भी बेंगलुरु के मुंगफली मेला 'कडालेकाई पैरिशे' में जाना चाहते हैं, तो ध्यान रखें। कडालेकाई पैरिशे के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया है जिसके बारे में विस्तृत जानकारी आगे दी जा रही है -

- लालबाग पश्चिम गेट, चमराजपेट और Bull मंदिर से हनुमंतनगर से की ओर जाने वाले वाहनों को Bull मंदिर रोड पर रामकृष्ण आश्रम सर्किल से दाएं मुड़ना होगा और वाया गवीपुरम तीसरा क्रॉस और माउंट जॉय रोड से सीतारमैया रोड की ओर बढ़ना पड़ेगा।

- आरवी टीचर्स कॉलेज रोड, ट्रिनिटी अस्पताल रोड और केआर रोड से वाया बुगल रोड हनुमंतनगर की ओर जाने वाले वाहनों को टैगोर सर्किल से दाएं मुड़ना होगा। यहां से उन्हें वाया गांधी बाजार रोड से रामकृष्ण आश्रम जंक्शन, सीतारमैया (हयावधन राव) रोड, गवीपुरम तीसरा क्रॉस और माउंट जॉय रोड से हनुमंतनगर पहुंचना होगा।

- जो वाहन त्यागराजनगर, बनशंकरी, एनआर कॉलोनी और Bull मंदिर रोड से चमराजपेट की ओर जाना चाहते हैं, उन्हें Bull मंदिर रोड-कामत यात्री निवास जंक्शन पर बाएं मुड़ना होगा। इसके बाद उन्हें अशोकनगर दूसरा क्रॉस रोड पर आगे बढ़ना होगा। कत्रिगप्पे रोड जंक्शन पर वाहनों को दाएं मुड़ना पड़ेगा और केजी नगर मेन रोड की ओर बढ़ना होगा।

bangalore kodalekai parishe

पार्किंग और पिक-अप व ड्रॉप

मुंगफली मेला 'कडालेकाई पैरिश' में जाने वाले लोग अपने वाहनों को एपीएस कॉलेज के मैदान में पार्क कर सकते हैं।

लेकिन आप अगर किसी को ड्रॉप करना चाहते हैं या वहां से किसी को पिक करना चाहते हैं तो निर्धारित जगह पर ही करना होगा। कडालेकाई पैरिश के लिए निर्धारित पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ लोकेशन रामकृष्ण आश्रम सर्किल, रंगाराव जंक्शन, नारायणस्वामी सर्किल, एपीएस कॉलेज और गांधी बाजार को निर्धारित किया गया है।

**TimesNow की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर

More News

    Read more about: bangalore fair travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+