Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर में हुआ दिल्ली जैसा मौसम, हल्की-हल्की बारिश की फुहार के साथ चल रहा Coldwave

बैंगलोर में हुआ दिल्ली जैसा मौसम, हल्की-हल्की बारिश की फुहार के साथ चल रहा Coldwave

श्रीलंका और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी के साथ-साथ कर्नाटक और खासतौर पर बैंगलोर का मौसम काफी ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने बैंगलोर में अगले 3 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक बैंगलोर के शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों और आसपास के जिलों जैसे चित्रदुर्ग, कोलार और रामनगर आदि में भी भारी बारिश हो सकती है।

शुक्रवार की सुबह से ही बैंगलोर वाली दिल्ली जैसे मौसम का अनुभव कर रहे हैं। बारिश की हल्की-हल्की लगातार पड़ रही फुहार की वजह से मौसम में ठंडक काफी ज्यादा बढ़ गयी है।

bangalore weather

बैंगलोर में हुआ दिल्ली वाला मौसम

बैंगलोर में शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय बैंगलोर में तेज तो नहीं लेकिन लगातार हो रही हल्की-हल्की बारिश की फुहार ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। सुबह के समय कुछ देर के लिए ऐसा लगा मानो दिल्ली की तरह ही कोहरे ने पूरे शहरी इलाके को अपनी चपेट में ले लिया हो।

हालांकि जानकारों का मानना है कि सुबह के समय सफेद धुंध जैसी जिस परत से बैंगलोर ढंक गया था, वास्तव में वह कोहरा नहीं बल्कि बादल था। एक तरह से कहा जा सकता है कि सर्दियों के मौसम में उत्तरी भारत में जिस तरह से शीत लहर या Coldwave चलता है, इस समय ठीक वैसा ही बैंगलोर का मौसम बना हुआ है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बैंगलोर का न्यूनतम तापमान 18.83 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.07 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जतायी गयी है। इस समय बैंगलोर में हवा की गुणवत्ता में काफी ज्यादा सुधार हुआ है।

Hindustan Times की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस समय बैंगलोर का AQI 82.0 है, जो बहुत अच्छा बताया जाता है। घर से बाहर घूमने और विभिन्न क्रियाकलापों में हिस्सा लेने के लिए बैंगलोर में हवा की गुणवत्ता बिल्कुल अनुकूल मानी जा रही है।

अगले 7 दिनों में बैंगलोर का तापमान 16-17 डिग्री से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जतायी गयी है। आसमान में लगातार बादल छाए रहेंगे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 18 दिसंबर को बैंगलोर में भारी बारिश हो सकती है। 19 दिसंबर को भी बैंगलोर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। तापमान 16 और 17 डिग्री के आसपास रह सकता है।

More News

    Read more about: bangalore weather
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+