Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IMD ने बैंगलोर में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की जारी की चेतावनी, बढ़ सकता है ट्रैफिक जाम

IMD ने बैंगलोर में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की जारी की चेतावनी, बढ़ सकता है ट्रैफिक जाम

कर्नाटक में एक बार फिर से मानसून के सक्रिय होने के साथ ही भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश, गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाओं के बहने की संभावना व्यक्त की है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगले 5 दिनों तक बैंगलोर में बारिश की पीली चेतावनी (Yellow Alert) जारी किया है। यह अलर्ट 14 से 18 अक्तूबर तक के लिए जारी किया गया है।

वहीं राज्य के दक्षिणी और समुद्रतटीय इलाकों में 17 अक्तूबर को बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। बताया जाता है कि इस दौरान राज्य के उत्तरी हिस्से में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

traffic jam bangalore heavy rainfall

कैसा है कर्नाटक का मौसम?

मानसून के फिर से सक्रिय होने के बाद पिछले रविवार को उडुपी के कर्कला और चिकमंगलोर के बेलहोन्नूर में सर्वाधिक बारिश हुई थी। वहीं ननजानगुड, जयपुर, बेल्लुर, सोमवरपेटे, सारगुरु, उप्पीननगडी, करद, शिराली, हलियाली, धर्मस्थल, हवेरी, हुक्केरी, चमराजनगर, कुशलनगर, नपोक्लु, कम्मरडी, हुनसुर, मगडी, रामनगर, हरंगी सिद्दपुरा आदि जगहों पर भी भारी बारिश हुई।

बताया जाता है कि बैंगलोर में इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बैंगलोर में कैसा रहेगा पूरे सप्ताह का मौसम?

15 अक्तूबर
न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस। आसमान में बादल छाए रहेंगे और रह-रहकर हल्की बुंदाबांदी के साथ ही बादल का गरजना भी जारी रहेगा।

16 अक्तूबर
न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। हल्की बुंदाबांदी और बादलों का गरजना जारी।

17 अक्तूबर
न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की आशंका है।

18 अक्तूबर
न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका। तेज बारिश होने की संभावना है।

कुछ ऐसा ही मौसम 19, 20 और 21 अक्तूबर को भी बने रहने की संभावना है, जब अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हल्की बारिश होने की आशंका है जिस कारण सड़क जाम की समस्या भी बढ़ सकती है जो बैंगलोरवासियों की दोहरी मुश्किलें बढ़ा देगी। बताया जाता है बैंगलोर और आसपास के जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है जिस वजह से ट्रैफिक जाम की परेशानी बैंगलोर में प्रवेश करने वाले और यहां से निकलने वाले लोगों को भी हो सकती है।

bangalore imd heavy rainfall orange alert

इसलिए सलाह दी जाती है कि पर्याप्त समय लेकर ही काम के लिए घर से निकले। साथ ही यह भी बताया जाता है कि इस दौरान 35 से 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं बह सकती हैं। इस वजह से मौसम विभाग की ओर से इस दौरान मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है।

दूसरी ओर मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई जिलों में भी 18 अक्तूबर तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बताया जाता है कि तमिलनाडु में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और इस दौरान 204 मिली तक बारिश होने की आशंका व्यक्त की गयी है। इस वजह से तमिलनाडु के डिजास्टर मैनेजमेंट प्रबंधन ने लगभग 65,000 स्वयंसेवियों को तैनात कर रखा है। बताया जाता है कि सिर्फ चेन्नई में ही 10000 स्वयंसेवी कार्यरत रहेंगे।

इसके अलावा तमिलनाडु के जिन जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है, वो हैं -

  • तिरुप्पुर
  • कोयंबटूर
  • नीलगिरी
  • डिंडीगुल
  • थेनी
  • विरुधुनगर
  • पुडुकोट्टाई
  • शिवगंगा
  • मदुरै
  • रामनाथपुरम

More News

    Read more about: weather bangalore
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+