Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शुरू हुआ बैंगलोर में लालबाग फ्लावर शो, कब तक चलेगा और क्या हैं ट्रैफिक व्यवस्थाएं!

शुरू हुआ बैंगलोर में लालबाग फ्लावर शो, कब तक चलेगा और क्या हैं ट्रैफिक व्यवस्थाएं!

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंगलोर के लालबाग बोटैनिकल गार्डन में आयोजित होने वाला फ्लावर शो की शुरुआत हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार फ्लावर शो का थीम डॉ. भीमराव अम्बेदकर के जीवन और उनके काम जुड़ा होगा। उम्मीद की जा रही है कि लालबाग फ्लावर शो को देखने के लिए इस साल करीब 12 लाख लोग पहुंचेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार फ्लावर शो के दौरान बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर के जीवन के साथ-साथ भारत और इसके संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका पर मुख्य रूप से फोकस किया जाएगा।

bangalore lalbagh

Deccan Herald की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल 216वां लालबाग फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। फ्लावर शो के दौरान करीब 27 लाख फूलों से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनायी और उनको प्रदर्शित की जाएंगी।

कब से कब तक चलेगा लालबाग फ्लावर शो?

8 अगस्त की शाम से बैंगलोर में लालबाग फ्लावर शो की शुरुआत हो जाएगी। अगले 10 दिनों तक यह फ्लावर शो लगातार चलता रहेगा। फ्लावर शो का 19 अगस्त को खत्म होगा। मीडिया से बात करते हुए हॉर्टिकल्चर (पार्क व गार्डन) के संयुक्त निदेशक एम. जगदीश ने बताया कि फ्लावर शो के दौरान करीब 85 प्रजातियों के वार्षिक फूलों के साथ-साथ 27 प्रजातियों के शीतोष्ण फूल, जिनकी लागत करीब 2.8 करोड़ रुपए है, को भी प्रदर्शित किया जाएगा। हॉर्टिकल्चर ने इन फूलों को कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से खासतौर पर फ्लावर शो के लिए ही मंगवाया है।

flower show lalbagh

क्या है Timing और एंट्री शुल्क

8 से 19 अगस्त 2024 तक बैंगलोर के लालबाग बोटैनिकल गार्डन में चलने वाला फ्लावर शो रोज सुबह 7 बजे से शाम को 7 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। फ्लावर शो में सप्ताह के सामान्य दिनों में वयस्कों के लिए एंट्री शुल्क ₹80 और सप्ताहांत में एंट्री शुल्क ₹100 होगी। वहीं सप्ताह के सभी दिन बच्चों के लिए एंट्री शुल्क ₹30 ही रहेगी। अगर कोई बच्चा स्कूल के यूनिफॉर्म में जाता है, तो उसे फ्री एंट्री दी जाएगी।

bangalore

क्या-क्या देख सकेंगे यहां

85 प्रकार के वार्षिक फूल जिनमें से 12 रंगों के क्रिसांतीमम, 7-7 रंगों के जिनिया और पिटुनिया, जरबेरा के 6 रंग और 4 रंगों का गेंदा देख सकेंगे यहां। इसके अलावा यहां कई और प्रजातियों के फूल भी देख सकेंगे। साथ ही साथ कर्नाटक के उटी के सिरी हॉर्टिकल्चर गार्डन से मंगाये गये हॉट पोकर, ट्यूबेरस रुटेड बेगोनिया, सिंडोनिया, अज़लिज और फुशिया आदि फूल भी यहां देखे जा सकेंगे।

लालबाग बोटैनिकल गार्डन के ग्लासहाउस को सजाने के लिए पिछले 29 जुलाई से ही 80 कलाकारों की टीम लगातार काम कर रही है, जो इन फूलों और पौधों से विभिन्न प्रकार की आकृतियां और कलाकृतियां बना रहे हैं।

lalbagh flower show bangalore

यहां 12 फीट ऊंचे डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति के सामने फूलों से एक विशालाकार संसद भवन तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा भीम जन्मभूमि (इंदौर में स्थित डॉ. अम्बेडकर के जन्मस्थान स्मारक) और चैत्यभूमि (जहां डॉ. अम्बेडकर का अंतिम संस्कार किया गया था) की भी फूलों से मॉडल तैयार की जा रही है।

क्या है ट्रैफिक की व्यवस्थाएं

लालबाग में शुरू हुए फ्लावर शो की वजह से निश्चित रूप से इस क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने वाला है। इसलिए बैंगलोर की ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों पर पार्किंग को लेकर पाबंदी लगाने के साथ ही यातायात के सार्वजनिक साधनों का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है।

bangalore lalbagh

कहां की जा सकेगी पार्किंग?

  • डॉ. मैरीगोडा रोड पर दो पहिया वाहनों को अल-अमीन कॉलेज परिसर में पार्क किया जा सकेगा।
  • हॉपकॉम पार्किंग लॉट में दो पहिया और चारपहिया दोनों तरह के वाहन पार्क हो सकेंगे।
  • के. एच. रोड पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों को BMTC मल्टी-स्टोरे पार्किंग में पार्क किया जा सकेगा।
  • जे.सी. रोड पर BBMP पार्किंग में भी दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।

कहां होगी पार्किंग बैन?

  • विल्सन गार्डन में और उसके आसपास पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
  • डॉ. मैरीगोडा रोड - लालबाग मेन गेट से निम्हन्स तक, सड़क के दोनों तरफ।
  • के. एच. रोड - के. एच. सर्किल से शांतिनगर जंक्शन पर सड़क के दोनों तरफ।
  • लालबाग रोड - सुब्बियाह सर्किल से लालबाग मेन गेट तक, सड़क के दोनों तरफ।
  • सिद्दैया रोड - उर्वशी थिएटर जंक्शन से विल्सन गार्डन 12वें क्रॉस पर, सड़क के दोनों तरफ।
  • बीटीएस रोड - BMTC जंक्शन से पोस्ट ऑफिस की तरफ।
  • क्रुमबिगल रोड - सड़क के दोनों तरफ।
  • लालबाग पश्चिम गेट से आर.वी. टिचर्स कॉलेज।
  • आर.वी. टिचर्स कॉलेज से अशोका पिलर।
  • अशोका पिलर से सिद्दपुरा जंक्शन।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+