Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर को मिला मीटर ऑटो रिक्शा का नया ऐप 'Nagaraa', कितना किराया और कैसे करेंगे बुक?

बैंगलोर को मिला मीटर ऑटो रिक्शा का नया ऐप 'Nagaraa', कितना किराया और कैसे करेंगे बुक?

बैंगलोर में नम्मा यात्री (Namma Yatri) ऑटो रिक्शा ऐप, जिसे ट्रांसपोर्ट यूनियन का समर्थन प्राप्त है, की सफलता के बाद अब एक नया ऑटो रिक्शा ऐप लॉन्च किया जा रहा है। इस ऐप को कर्नाटक राज्य चालकरा परिषद (कर्नाटक स्टेट ड्राइवर्स काउंसिल) और अग्नीभू टेक्नोलॉजी ने साथ मिलकर लॉन्च करने का फैसला लिया है।

'नगर मीटर्ड ऑटो' (Nagara Metered Auto) को 10 जून की दोपहर को ही लॉन्च किया जा चुका है, जो Google Play Store पर भी अब उपलब्ध है। हालांकि यात्रियों को इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। इस ऐप का इस्तेमाल केवल ड्राइवर ही करेंगे।

bangalore nagaraa auto app

कैसे बुक कर सकेंगे ऑटो?

ऑटो रिक्शा बुक करने के लिए यात्रियों को मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। यात्री ऑटो रिक्शा की बुकिंग नगर मीटर ऑटो के आधिकारिक वेबसाइट (nagaraa.com) पर जाकर सीधा कर सकते हैं। इसके अलावा यात्री रास्ते में खाली ऑटो को भी बुक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निम्न चरणों को पूरा कर यात्री अपने लिए मीटर ऑटो की बुकिंग कर सकेंगे।

  • नगर मीटर ऑटो के आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही, आपके सामने दो विकल्प आएंगे।
  • ड्राइवर ऐप (डाउनलोड) पर नहीं यात्रियों को पैसेंजर (बुक नाउ) पर क्लीक करना होगा।
  • इसके बाद जो पेज खुलेगा उसमें अपना पिक-अप लोकेशन डालना होगा।
  • फिर अपना गंतव्य (ड्रॉप ऑफ) डालना होगा।
  • आखिर में अपना मोबाइल नंबर पर डालकर बुक ऑटो पर क्लीक करें।
  • रास्ते में खाली ऑटो को बुक करने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल से ड्राइवर का क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। ड्राइवर द्वारा राइड एक्सेप्ट करने के बाद यात्री के पास OTP जाएगा।
  • यात्रियों द्वारा OTP शेयर करने के बाद ही ड्राइवर किराया का मीटर शुरू कर सकेंगे।
  • गंतव्य पर पहुंचने के बाद ड्राइवर को कुल दूरी किमी में दिखाएगी, जिसके आधार पर किराया लिया जाएगा।

कितना होगा किराया?

Nagara ऑटो के आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर में शुरू होने वाली नयी ऐप आधारित ऑटो रिक्शा सेवा के किराया फिक्स्ड होने वाला है। ऑटो रिक्शा में शुरुआती 2 किमी के लिए किराया ₹30 और उसके बाद अतिरिक्त हर किमी के लिए ₹15 का किराया वसूला जाएगा।

रात को 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच किराया 1.5 गुना की दर से बढ़ सकता है। एक ऑटो में अधिकतम 3 यात्री सवार हो सकते हैं। अगर ऑटो बुक करने के बाद पिक-अप लोकेशन पर आपने ड्राइवर इंतजार करवाया तो उसके लिए वेटिंग चार्ज भी आपको चुकाना पड़ेगा।

bangalore new auto app

कर्नाटक राज्य चालकरा परिषद के अधिकारी के. सोमशेखर ने Moneycontrol को दिये अपने बयान में कहा कि नगर मीटर ऑटो बैंगलोरवासियों के लिए ओला, उबर और रैपिडो के विकल्प के तौर पर काम करेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह ऐप यात्रियों के साथ-साथ ड्राइवरों के लिए भी फायदे का होने वाला है। कई बार लंबी दूरी का सफर करने के बावजूद ड्राइवरों को सही किराया नहीं मिलता है। अब ज्यादातर लोग डिजीटल माध्यम से ही ऑटो बुक करना पसंद करेंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में कम से कम 1000 ड्राइवरों को एनरोल किया जाएगा।

वहीं इस ऐप को तैयार करने वाली अग्नीभू टेक्नोलॉजीज का कहना है कि यात्री रास्ते में खाली ऑटो को पकड़ सकते हैं, वेबसाइट से ऑटो बुक कर सकते हैं या फिर व्हाट्स ऐप (नंबर जल्द जारी किया जाएगा) के माध्यम से भी नगर ऑटो की बुकिंग कर सकते हैं। ऐप आधारित इस ऑटो सेवा में ड्राइवरों को रास्ते में भी यात्रियों को बैठाने की सुविधा मिलेगी। ड्राइवर यात्रियों से अपना यूनिक क्यूआर कोड साझा कर सकेंगे। ड्राइवर यात्रियों से सीधे किराया ले सकते हैं।

More News

    Read more about: bangalore travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+