Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर मेट्रो - कब से शुरू हो सकता है नागासंद्रा से मदावरा स्ट्रेच पर मेट्रो का संचालन, जानें यहां!

बैंगलोर मेट्रो - कब से शुरू हो सकता है नागासंद्रा से मदावरा स्ट्रेच पर मेट्रो का संचालन, जानें यहां!

लंबे समय से नम्मा मेट्रो के ग्रीन लाइन विस्तार के शुरू होने का इंतजार बैंगलोर वाले कर रहे हैं। आखिरकार इस मेट्रो स्ट्रेच के जल्द शुरू होने की उम्मीद नजर आने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बैंगलोर के तुमकुर रोड पर नम्मा मेट्रो के इस विस्तार जो,नागासंद्रा से मदावरा के बीच चलेगी, जुलाई में शुरू हो सकती है।

पिछले लगभग 5 सालों से इस लाइन के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है, जो आखिरकार अब खत्म होती नजर आ रही है।

Nagasandra to Madavara stretch bangalore

Times Now की एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बैंगलोर में नागासंद्रा से मदावरा के बीच चलने वाली ग्रीन लाइन एक्सटेंशन के 3.7 किमी लंबे स्ट्रेच का जुलाई के मध्य अथवा अंत तक शुरू होने की संभावना है। बता दें, इस स्ट्रेच की शुरुआत अगस्त 2019 को ही होने वाली थी लेकिन इस छोटे से स्ट्रेच के शुरू होने से ठीक पहले मेट्रो प्रबंधन को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ गया था।

इस वजह से इसे लगभग 5 सालों से टाला जा रहा था। इस मेट्रो स्ट्रेच के शुरू हो जाने से हजारों मेट्रो यात्रियों को सुविधा तो ही, खासतौर पर उन यात्रियों को जो बैंगलोर इंटरनेशनल एग्जिबिशन सेंटर आते अथवा जाते हैं।

जानकारी के अनुसार नम्मा मेट्रो के इस छोटे से स्ट्रेच को बनाने में लगभग 298 करोड़ रुपए की लागत आयी है। इस स्ट्रेच में तीन स्टेशन हैं - चिक्काबीदराकल्लु (जिंदल नगर), मंजुनाथ नगर और मदवारा (BIEC)। इन तीनों स्टेशनों से आवाजाही करने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने बड़ा कदम उठाया था।

यात्रियों की सुविधा के लिए BMRCL ने कुल मिलाकर 3 किमी लंबी सड़क का निर्माण भी करवाया है। सड़क बनवाने का यह फैसला मुख्य रूप से अंचेपल्या गांव और इसके अंदरुनी हिस्सों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए ही लिया गया था।

बताया जाता है कि नम्मा मेट्रो के ग्रीन लाइन स्ट्रेच का संचालन शुरू हो जाने के बाद मदनयाकनहल्ली और मकली गांवों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ नेलामंगल में रहने वाले लोगों के लिए भी बैंगलोर आना-जाना आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि इन जगहों से महज 6 किमी की दूरी पर ही नम्मा मेट्रो के ग्रीन लाइन स्ट्रेच का सबसे आखिरी स्टेशन मौजूद है। इस बाबत मीडिया से बात करते हुए BMRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर एम. महेश्वर राव का कहना है कि लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है।

लाइन को टेस्ट करने के लिए हमें अगले कुछ महीनों का समय चाहिए। उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि जुलाई के अंत तक इस स्ट्रेच पर मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी स्टेशनों के सुन्दरीकरण का काम बाकी है। बताया जाता है कि अभी स्टेशनों को पेंट करने, ग्रेनाइट लगाने और इलेक्ट्रिकल व सिग्नलिंग सिस्टम का काम जारी है, जिसके जून में पूरा हो जाने की संभावना है।

क्या हो रही थी समस्या

मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावे के मुताबिक बैंगलोर के नागासंद्रा से मदावरा स्ट्रेच का काम समय पर पूरा करने में मुख्य दो समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है -

  • मजदूरों की कमी - मार्च में प्रशासन को मजदूरों की कमी का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि होली के समय मजदूर घर चले गये थे।
  • कच्चे माल की कमी - दावा किया जा रहा है कि ठेकेदार को कच्चा माल सही समय पर नहीं मिल पा रहा था, जिस कारण से भी इस स्ट्रेच के सही समय पर पूरा होने में देरी हो रही थी।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+