Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु मेट्रो की यलो लाइन अगले साल हो सकती है शुरू, हेब्बल से एयरपोर्ट लाइन मेट्रो कब?

बेंगलुरु मेट्रो की यलो लाइन अगले साल हो सकती है शुरू, हेब्बल से एयरपोर्ट लाइन मेट्रो कब?

पिछले लंबे समय से बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो के यलो लाइन के खुलने का इंतजार किया जा रहा है। यह मेट्रो लाइन बेंगलुरु शहर के दक्षिणी हिस्से में औद्योगिक और आवासीय इलाकों के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस रूट पर मेट्रो का ट्रायल रन भी शुरू हो चुका है। आरवी रोड से बोम्मसंद्रा के बीच यलो लाइन मेट्रो का संचालन किया जाएगा।

संभावना जतायी जा रही है कि नम्मा मेट्रो के यलो लाइन पर यात्री सेवाएं शुरू होने के बाद बोम्मनहल्ली और सिल्क बोर्ड जंक्शन आदि इलाके जहां हर समय ट्रैफिक जाम की समस्या लगी रहती है, वहां लोगों को काफी सुविधाएं होंगी।

bangalore yellow line metro

कब से हो सकता है शुरू?

Times Now की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आर वी रोड से बोम्मसंद्रा के बीच बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो का यलो लाइन अगले साल ही शुरू होने की संभावना है। बताया जाता है कि यह मेट्रो जनवरी 2025 के अंत तक शुरू हो सकती है। जानकारी के अनुसार यलो लाइन मेट्रो के करीब 19.15 किमी लंबे रूट पर 16 स्टेशन बनाए गये हैं। इस रूट पर जो प्रमुख स्टेशन हैं उनमें शामिल है -

  1. जयदेव अस्पताल
  2. बीटीएम लेआउट
  3. सिल्क बोर्ड जंक्शन
  4. इलेक्ट्रॉनिक सिटी

जिन प्रमुख इलाकों को यलो लाइन मेट्रो जोड़ने वाली है उनमें जिगनी, बोम्मसंद्रा, चांदपुरा, अत्तीबेले आदि प्रमुख हैं।

बताया जाता है कि इस मेट्रो लाइन के शुरू होने के बाद बेंगलुरु के आईटी बीटी सेक्टर में काम करने वाले कर्मियों, इलेक्ट्रॉनिक सिटी के आसपास मौजूद ऑफिसों में काम करने वाले कर्मचारियों व स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा होगी। व्यस्त इलाका होने की वजह से यहां लगातार जाम की समस्या का बना रहना काफी आम बात हो गयी है। इसलिए नम्मा मेट्रो के यलो लाइन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

देश का सबसे लंबा मेट्रो स्टेशन

यलो लाइन मेट्रो का जयदेव अस्पताल स्टेशन एक बेहद महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशन साबित होने वाला है। यह भारत का सबसे लंबा मेट्रो स्टेशन है, जिसकी लंबाई 39 मीटर बतायी जाती है। 6 स्तरों वाला यह मेट्रो स्टेशन एक हब के तौर पर उभरेगा जहां अंडरपास, रोड, फ्लाईओवर, यलो लाइन मेट्रो का प्लेटफार्म, कॉन्कोर्स और पिंक लाइन मेट्रो का प्लेटफार्म होगा।

hebbal to airport line metro bangalore

BMRCL के हवाले से दावा किया जाता है कि बेंगलुरु मेट्रो के यलो लाइन पर ट्रेनों का संचालन 30 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा। इस रूट पर चलने वाली पहली ट्रेन दिसंबर में, दूसरी जनवरी में मिलेगी। अगस्त 2025 तक 6 कोच वाली 15 ट्रेनें मिल जाएंगी। इनमें से पहली ट्रेन को चीन से आयात किया जा रहा है और बाकी सभी ट्रेनों का निर्माण पश्चिम बंगाल में किया जाएगा।

हेब्बल से KIA लाइन कब से?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार BMRCL ने नम्मा मेट्रो के हेब्बल से केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट रूट को आम नागरिकों के लिए जून 2026 से खोलने की घोषणा की है। के आर पुरम से एयरपोर्ट तक की दूरी करीब 37 किमी होगी। बताया जाता है कि इस लाइन पर मेट्रो के निर्माण में लागत करीब ₹9,616.51 करोड़ की आयी है। इस रूट पर कुल 17 स्टेशन होंगे जिनके नाम निम्न हैं -

  • कस्तुरीनगर
  • होरामावु
  • एचआरबीआर लेआउट
  • कल्याण नगर
  • एचबीआर लेआउट
  • नगवारा
  • वीरन्नापल्या
  • केम्पापुरा
  • हेब्बल
  • कोडिगेहल्ली
  • जक्कुर क्रासिंग
  • येलहंका
  • बगलुर क्रासिंग
  • बेत्तहलसुरु या चिक्कजला
  • डोड्डाजला
  • एयरपोर्ट सिटी
  • KIA टर्मिनल

बताया जाता है कि इस रूट पर एलिवेटेड और भूमिगत, दोनों तरह की लाइन बिछायी जाएगी। शहर की भौगोलिक स्थिति और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसका फैसला लिया जाएगा। केआर पुरम से एयरपोर्ट पर मेट्रो लाइन को अक्तूबर 2026 तक खोलने की योजना BMRCL ने बनायी है।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+