Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर नम्मा मेट्रो का ग्रीन लाइन एक्सटेंशन का 3 किमी लंबा स्ट्रेच अक्तूबर में होगा शुरू

बैंगलोर नम्मा मेट्रो का ग्रीन लाइन एक्सटेंशन का 3 किमी लंबा स्ट्रेच अक्तूबर में होगा शुरू

बैंगलोर के नम्मा मेट्रो के ग्रीन लाइन एक्सटेंशन, जो 3 किमी लंबा होने वाला है, को इस साल अक्तूबर तक खोल देने की संभावना है। मीडिया से बात करते हुए बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के एमडी ने बताया कि इस 3 किमी लंबे स्ट्रेच पर जल्द ही ट्रायल रन शुरू होने वाला है। यह एक्सटेंशन नम्मा मेट्रो के विस्तार का दूसरा फेज है, जिसके तहत 3 नये मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी।

बताया जाता है कि इस साल सितंबर तक इस लाइन पर मेट्रो रेलवे सुरक्षा की तरफ से सुरक्षा से संबंधित सभी अनुमोदन मिल जाने की संभावना है।

bangalore metro green line extension

कहां से कहां से एक्सटेंड होगी मेट्रो?

नम्मा मेट्रो के ग्रीन लाइन पर 3 किमी लंबा स्ट्रेच एक्सटेंड किया जा रहा है। इस नये विस्तार से बैंगलोर के टुमकुरु रोड पर नगसांद्रा से मदवारा तक मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जाएगा। इस स्ट्रेच के नये एक्सटेंशन में 3 नये स्टेशनों को जोड़ा जा रहा है - मंजुनाथनगर, चिक्कबिदरकल्लु और मदवारा।

BMRCL की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया है कि नम्मा मेट्रो के ग्रीन लाइन स्ट्रेच पर फिलहाल नगसांद्रा तक ही मेट्रो सेवाएं उपलब्ध हैं। बाकी के तीनों स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने के बाद ट्रेनों की संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है।

बताया जाता है कि 3 किमी लंबे एक्सटेंशन के शुरू होने के बाद प्रतिदिन अतिरिक्त 25000 से 30000 यात्री मेट्रो सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। मदवारा मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग संपन्न होने वाला है। बाकी के दोनों स्टेशनों पर ट्रैक्शन पावर सप्लाई का काम पूरा कर लिया गया है और मदवारा स्टेशन पर यह जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह तक इस स्ट्रेच पर ट्रायल रन शुरू किया जा सकता है।

बता दें, मदवारा से मेट्रो सेवाओं के शुरू होने का अर्थ बैंगलोर इंटरनेशन एग्जिबिशन सेंटर तक मेट्रो के माध्यम से सीधे पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा नेलमंगला और आसपास के क्षेत्रों के लोग भी इस मेट्रो कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही BMRCL जल्द ही यलो लाइन पर भी मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

संभावना है कि इस साल के अंत तक 19.15 किमी लंबा यह स्ट्रेच, जो आरवी रोड से बोम्मसांद्रा तक जाता है, शुरू हो सकता है। इस के अंत में यलो लाइन स्ट्रेच पर 8 मेट्रो ट्रेनों के साथ मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जाएगा, जिसपर हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी।

More News

    Read more about: bangalore metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+