Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु मेट्रो के किराए में वृद्धि का प्रस्ताव हुआ मंजूर, कब से लागू नया किराया? कितना पड़ेगा पॉकेट पर असर!

बेंगलुरु मेट्रो के किराए में वृद्धि का प्रस्ताव हुआ मंजूर, कब से लागू नया किराया? कितना पड़ेगा पॉकेट पर असर!

अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं और ऑफिस से लेकर घूमने-फिरने या फिर किसी भी काम के लिए जब भी घर से बाहर निकलते हैं तब परिवहन के दूसरे किसी भी साधन के बजाए मेट्रो से आना-जाना ज्यादा पसंद करते हैं, तो आपको लग सकता है जोर का झटका। सड़क मार्ग से कहीं भी आने-जाने पर पहले तो बस, ऑटो या कैब-टैक्सी आदि का इंतजार करना पड़ता है और उसके बाद कभी जाम में फंसना तो कभी ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना।

1 घंटे की दूरी को तय करने में 1.5 से 2 घंटे का वक्त लग जाता है। ऐसे में मेट्रो आवाजाही के लिए सबसे तेज और काफी किफायती साधन माना जाता था। लेकिन अब जल्द ही बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो का बढ़ने वाला है किराया।

bangalore namma metro new fare

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु मेट्रो के यात्रियो की जेब अब पहले के मुकाबले 40 से 45% अधिक ढीली होगी। Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (BMRCL) ने टिकट की कीमतों में 40 से 45% की बढोतरी को मंजूरी दे दी है, जिसकी जल्द ही आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे आम यात्रियों के पॉकेट पर अच्छा-खासा दबाव बढ़ने वाला है।

जल्द लागू होगा नया किराया

रिपोर्ट के हवाले से बताया जाता है कि बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो में बेस फेयर (Base Fare) में अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन जो यात्री मेट्रो से लंबी दूरी की यात्रा करेंगे, किराए में होने वाला बदलाव उनपर जरूर असर डालेगा। बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो का नया और परिवर्तित किराया चार्ज जल्द ही जारी कर दिया जा सकता है। बता दें, वर्तमान में बेंगलुरु मेट्रो का किराया ₹10 से ₹60 के बीच में होता है जबकि नया किराया लागू होने के बाद बेंगलुरु मेट्रो का न्यूनतम किराया एक झटके में ₹85 पर पहुंच जाने की संभावना है।

लेकिन कब से बेंगलुरु मेट्रो का नया और बढ़ा हुआ किराया प्रभावी होगा, न तो इस बारे में आधिकारिक रूप से अभी कोई घोषणा की गयी है और न ही बढ़े हुए किराए के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा हुई है।

बताया जाता है कि वर्तमान में BMRCL प्रतिदिन मेट्रो सेवाएं प्रदान कर लगभग ₹2 करोड़ की कमाई करती है। किराए में वृद्धि के बाद संभावना जतायी जा रही है कि नम्मा मेट्रो की प्रतिदिन की आय में लगभग ₹80 लाख या उससे ज्यादा की वृद्धि होगी। बता दें, मेट्रो के किराए में वृद्धि का प्रस्ताव मद्रास हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस आर. थरानी के नेतृत्व में गठित फेयर फिक्सेशन कमेटी ने रखा था।

कमेटी ने मेट्रो के किराए में वृद्धि को लेकर अपनी सिफारिश जमा देने से पहले भारत के दूसरे शहरों और विदेशों में मेट्रो किराया मॉडल का अच्छी तरह से तुलनात्मक अध्ययन किया था। इससे पहले जून 2017 में बेंगलुरु मेट्रो के किराए में बदलाव किया गया था।

देश का दूसरा सबसे लंबा मेट्रो नेटवर्क है बेंगलुरु

बेंगलुरु मेट्रो दिल्ली के बाद देश का दूसरा सबसे लंबा मेट्रो नेटवर्क है। वर्तमान में नम्मा मेट्रो का नेटवर्क लगभग 76 किमी लंबा है। पिछले दिनों ही बेंगलुरु के सरकारी बसों के किराए में 15% की वृद्धि हुई है, जिसको लेकर राज्य सरकार की आलोचना की जा रही है।

अब अगर मेट्रो के किराए में 40-45% की वृद्धि होती है, तो आम नागरिकों के साथ-साथ सरकार की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। हालांकि जितनी तेजी से नम्मा मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है, ठीक उतनी ही तेजी के साथ मेट्रो यात्रियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि भी दर्ज हो रही है।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+