Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर के नम्मा मेट्रो के फेज 3 के दो कॉरिडोर को मिली मंजूरी, कब तक पूरा होगा काम?

बैंगलोर के नम्मा मेट्रो के फेज 3 के दो कॉरिडोर को मिली मंजूरी, कब तक पूरा होगा काम?

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बैंगलोर मेट्रो रेल परियोजना के फेज 3 के दो कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार नम्मा मेट्रो के तीसरे फेज के निर्माण में करीब ₹15,000 करोड़ रूपए का खर्च हो सकता है।

बताया जाता है कि इस मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के लिए बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) एक जापानी अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी (JICA) से ₹7000 करोड़ से अधिक का कर्ज लेने वाली है।

namma metro update

अगर नम्मा मेट्रो के फेज 3 की शुरुआत हो जाती है तो बैंगलोर के मेट्रो रेल नेटवर्क की कुल लंबाई 220.20 किमी हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नम्मा मेट्रो के 36.59 किमी लंबे फेज 3A (रेड लाइन) का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार किया जा रहा है।

DPR को राज्य सरकार की मंजूरी मिलने का इंतजार है। नम्मा मेट्रो के फेज 3A में 28 स्टेशन बनाने की योजना है जिसमें भूमिगत और एलिवेटेड दोनों तरह के स्टेशन होंगे। मेट्रो का फेज 3A सारजापुर को हेब्बल से जोड़ेगा। मेट्रो का यह कॉरिडोर सेंट्रल कॉलेज, डेयरी सर्कल, अगारा, कोरमंगला, कारमेलाराम और अरमान नगर आदि से होकर गुजरेगी।

कब तक पूरा होगा निर्माण?

मेट्रो के विस्तार के साथ-साथ बैंगलोर उपनगरीय रेल सेवा परियोजना का भी विस्तार करने की योजना है। मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार वर्ष 2030 के अंत तक 4 रूट के साथ लगभग 147 किमी लंबे ट्रेन लाइन का विस्तार होने की संभावना है। BMRCL के अधिकारियों ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि नम्मा मेट्रो का तीसरा फेज बैंगलोर शहर के पूर्व और पश्चिम को जोड़ता है।

इसे ऑरेंज लाइन भी कहा जाता है जिसके पूरा होने की संभावना वर्ष 2029 तक है। बता दें, बैंगलोर मेट्रो का कॉरिडोर 1 लगभग 32.15 किमी लंबा है, जिसमें कुल 21 स्टेशन हैं। यह कॉरिडोर जेपी नगर चौथे फेज को केम्पापुरा से जोड़ेगा। इसके साथ ही कॉरिडोर 2 भी 12.50 किमी लंबा स्ट्रेच है जिसके स्टेशनों की संख्या कुल 9 है।

मीडिया रिपोर्ट से अनुसार बैंगलोर के आउटर रिंग रोड को, ब्लू लाइन मेट्रो जो सिल्क बोर्ड को बैंगलोर एयरपोर्ट से केआर पुरम होते हुए जोड़ेगा, मेट्रो से जोड़ दिया जाएगा।

अगर साल 2030 तक योजनानुसार मेट्रो रेल और उपनगरीय रेल नेटवर्क का विस्तार भारत के आईटी हब बैंगलोर में हो जाता है तो यहां रेल और मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई करीब 400 किमी हो जाएगी।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+