Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर : नम्मा यात्री - BMRCL शुरू करेगी ऐप आधारित ऑटो-रिक्शा सर्विस, जानें कब से!

बैंगलोर : नम्मा यात्री - BMRCL शुरू करेगी ऐप आधारित ऑटो-रिक्शा सर्विस, जानें कब से!

शहरों की लाइफ लाइन मेट्रो सेवाएं बनती जा रही है। हर उस शहर में, जहां मेट्रो सुविधाएं उपलब्ध हैं, वहां हजारों की तादाद में लोग प्रतिदिन मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाते हैं। ठीक उसी तरह से बैंगलोर में भी बड़ी संख्या में लोग मेट्रो सेवाओं पर निर्भर करते हैं।

अब यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने व मेट्रो का सफर उनके लिए और भी आसान बनाने के लिए नम्मा यात्री और बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने हाथ मिला कर ऑटो-रिक्शा सेवाएं शुरू करने की योजना बनायी है। यह ऑटो-रिक्शा सर्विस मुख्य रूप से मेट्रो स्टेशनों तक आवाजाही करने के लिए ही शुरू करने की योजना है।

bangalore namma auto and metro to launch app based auto service soon

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही नम्मा यात्री और बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) एक करार पर हस्ताक्षर करने वाली है। इस करार के आधार पर ही ऐप आधारित ऑटो-रिक्शा सेवाएं शुरू की जाएंगी जो बैंगलोर मेट्रो स्टेशनों तक यातायात संपर्क को बेहतर बनाने का काम करेगी। ऐप आधारित इस ऑटो-रिक्शा सर्विस को बैंगलोर के मेट्रो स्टेशनों के साथ 'लास्ट माइल कनेक्टिवीटि गैप' को पूरा करने के उद्देश्य से शुरू किया जाएगा।

इस ऑटो-रिक्शा सर्विस के शुरू होने के बाद मेट्रो स्टेशनों तक और से यात्रियों को ऑटो मिलने में काफी सुविधा होगी। खासतौर पर मेट्रो यात्रियों को समर्पित ऐप आधारित ऑटो-रिक्शा सेवाओं को शुरू करने के लिए BMRCL ने नम्मा यात्री और बैंगलोर ट्रैफिक पुलिस के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत मेट्रो स्टेशनों तक जाने या मेट्रो स्टेशनों से आसपास नजदीकी स्थानों तक आने-जाने में यात्रियों को सुविधा होने वाली है। मीडिया को दिये अपने बयान में BMRCL ने कहा है कि इससे लोगों को लास्ट मोमेंट पर ऑटो-रिक्शा ढूंढने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार नम्मा मेट्रो ऐप आधारित ऑटो-रिक्शा सेवाओं को इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन से शुरू करने वाली है। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। इस बाबत सभी जानकारी BMRCL को भेज दी गयी है।

bmrcl and namma auto to start app base auto rickshaw service

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नम्मा मेट्रो इस पायलट प्रोग्राम को मई में ही शुरू कर सकती है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस सेवा को अगले महीने से शुरू किया जाएगा। बताया जाता है कि पायलट प्रोग्राम का रिजल्ट और यात्रियों की प्रतिक्रिया देखने के बाद ही इस सेवा को बैंगलोर के दूसरे मेट्रो स्टेशनों पर लॉन्च करने से संबंधित सभी आवश्यक फैसले लिये जाएंगे।

बताया जाता है कि नम्मा यात्री के ड्राइवरों को विकल्प मिलेगा कि वे कतारबद्ध तरीके से अपने लिए डेस्टिनेशन का चुनाव कर सकेंगे। बैंगलोर में अक्सर यह शिकायत सामने आती है कि मेट्रो स्टेशन से या मेट्रो तक जाने के लिए लोगों को कई बार ऑटो नहीं मिलता है।

या फिर ऑटो तो मिल जाता है लेकिन किराया काफी ज्यादा मांगा जाता है। ऐसे में संभावना है कि बैंगलोर मेट्रो के साथ मिलकर नम्मा यात्री की ऐप आधारिक ऑटो-रिक्शा सेवाओं के लॉन्च होने के बाद अधिक किराया मांगने की समस्या से यात्रियों को छुटकारा मिल जाए।

More News

    Read more about: bangalore metro karnataka travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+