Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु का नंदी हिल्स 1 महीने के लिए बंद, क्यों? बाइकर्स और एडवेंचर के शौकिनों में छायी निराशा

बेंगलुरु का नंदी हिल्स 1 महीने के लिए बंद, क्यों? बाइकर्स और एडवेंचर के शौकिनों में छायी निराशा

बेंगलुरु में रहने वाले हर बाइकर, घूमने-फिरने के शौकीन या प्रकृति प्रेमियों के लिए सप्ताहांत (Weekends) में घूमने की बेस्ट जगह नंदी हिल्स (Nandi hills) होती है। खासतौर पर बाइकिंग या फिर एडवेंचर के शौकिनों न जाने कितनी बार सुबह या फिर शाम के वक्त नंदी हिल्स का चक्कर लगा लिया होगा, इसकी गिनती ही लोग भूल जाते हैं।

अगर आप भी उन लोगों में ही शामिल हैं, जिनके लिए नंदी हिल्स सबसे ज्यादा सुकून देने वाली जगह है तो जरा ध्यान दें। मीडिया रिपोर्ट्स को सच माने तो बेंगलुरु के नंदी हिल्स को बंद किया जा रहा है।

Times of India की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरुवासियों का सबसे पसंदीदा जगह, नंदी हिल्स जो उनका सबसे फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन भी है। इसे बंद किया जा रहा है। लेकिन जरा ठहरिए। नंदी हिल्स को न तो हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है और न ही यह पूरे सप्ताह के लिए बंद होगा।

जानकारी के अनुसार नंदी हिल्स को पर्यटकों के लिए सप्ताह के दिनों में बंद रखने का फैसला लिया गया है। अगर आप सप्ताह के दिनों में कम भीड़भाड़ के बीच यहां घूमने आना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 1 महीने का इंतजार करना होगा।

जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल तक हर सप्ताह में, सप्ताह के दिनों में नंदी हिल्स को बंद रखा जाएगा। लेकिन सप्ताहांत में पर्यटकों के लिए यह खुला रहेगा। पर अचानक ऐसा फैसला लिया क्यों गया?

बताया जाता है कि नंदी हिल्स पर कुछ संरचनात्मक बदलाव करने के साथ ही यहां रख-रखाव का काम भी करना है। इसलिए 25 मार्च से 25 अप्रैल के बीच इस हिल स्टेशन पर सप्ताह के दिनों में पर्यटकों को आने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि सप्ताहांत में पर्यटकों के लिए नंदी हिल्स को सामान्य रूप से खुला रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नंदी हिल्स सप्ताहांत पर सामान्य रूप से ही खुलेगा।

पर्यटकों के लिए इसे शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे खोल दिया जाएगा जो सोमवार की सुबह 8 बजे तक खुला रहेगा। अगर आप सप्ताह के दिनों में नंदी हिल्स जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको अपनी योजना में थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा। वरना खाली और कम भीड़ में घूमने की योजना बनाकर कहीं आप नंदी हिल्स पर पहुंचे और वहां आपको प्रवेश करने ही नहीं दिया गया तो बात जरा गड़बड़ हो जाएगी।

गौरतलब है कि नंदी हिल्स बेंगलुरु से करीब 60 किमी की दूरी पर मौजूद है, जो अपने शानदार मौसम और बड़े ही सुन्दर नजारों की वजह से पर्यटकों में खूब लोकप्रिय है। यहां सिर्फ पर्यटक ही नहीं बल्कि बेंगलुरु वासी भी अक्सर घूमने फिरने के लिए आते रहते हैं। यहां तक आने के लिए आपको जहां लंबी बाइकिंग या लॉन्ग ड्राइव का आनंद मिल जाता है, वहीं दूसरी ओर हाइकिंग का अनुभव भी आप यहां कर सकते हैं। नंदी हिल्स का सूर्योदय और सूर्यास्त देखने लायक होता है।

More News

    Read more about: bangalore travel adventure
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+