देशभर में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब इंतजार 4 जून का हो रहा है, जब मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही देशभर के नागरिकों द्वारा किये गये मतदान के आधार पर 18वीं लोकसभा के लिए सदस्यों का चुनाव संपन्न हो जाएगा। 4 जून यानी चुनावों के परिणामों की घोषणा के दिन के लिए बैंगलोर की ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी किया है।
इस एडवाइजरी में खासतौर पर उन रास्तों व रूट्स के बारे में जानकारी दी गयी है, जिन पर पाबंदियां लगायी गयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार 4 जून को लगायी गयी पाबंदियों के तहत बैंगलोर में कई रूट्स ऐसे हैं, जहां लोगों को अपनी गाड़ियां पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। इन पाबंदियों को बैंगलोर के सेंट जोसेफ कॉलेज में होने वाली लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना के मद्देनजर ही जारी किया गया है। इस कारण से बैंगलोर ट्रैफिक सेंट्रल सब-डिवीजन में पार्किंग को नियंत्रित किया जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि बैंगलोर में 7 रूट्स ऐसे हैं, जहां किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। यह पाबंदी केवल 4 जून के लिए ही लगायी जा रही है।
किन-किन रूट्स पर नहीं होगी पार्किंग की अनुमति :
- R.R.M.R. रोड - रिचमोंड सर्कल से हडसन जंक्शन।
- विट्ठल माल्या रोड - सिद्दालिंगईया सर्कल से रिचमोंड।
- एनआर रोड - हडसन रोड से टाउन हॉल जंक्शन।
- केबी रोड- एचएलडी जंक्शन से क्विंस जंक्शन।
- केजी रोड - पुलिस कॉर्नर जंक्शन से मैसूर बैंक जंक्शन।
- नृपतुंगा रोड - केआर जंक्शन से पुलिस कॉर्नर।
- क्विंस रोड - बलेकुंद्री सर्कल से सीटीओ सर्कल।
- सेंट्रल स्ट्रीट रोड - बीआरवी जंक्शन से अनिल कुंबले सर्कल।
- एमजी रोड - अनिल कुंबले सर्कल से क्विंस जंक्शन।
सिर्फ इन जगहों पर होगी पार्किंग
- सेंट जोसेफ्स कॉलेज ग्राउंड
- कांतिरवा स्टेडियम पार्किंग लॉट
नियंत्रित होगा ट्रैफिक रूट
डेक्कन हेराल्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंगलोर की ट्रैफिक पुलिस 4 जून को कई रूट्स पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने वाली है। इनके बारे में विस्तृत जानकारी आगे दी जा रही है :

- माउंट कार्मेल कॉलेज, पैलेस रोड पर ओल्ड हाई स्कूल ग्राउंड जंक्शन और वसंतनगर से माउंट कार्मेल कॉलेज की ओर सभी प्रकार प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
- पैलेस क्रॉसिंग से एमसीसी, कल्पना जंक्शन और चंद्रिका जंक्शन की ओर आने वाले वाहन चक्रवर्ती लेआउट, पैलेस रोड से होकर आगे बढ़ सकते हैं। अंडरब्रिज पर बाएं मुड़ सकते हैं, एमवी जयराम रोड और ओल्ड उदय टीवी जंक्शन से कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन की ओर जा सकते हैं।
- बसवेश्वरा जंक्शन से ओल्ड उदय टीवी जंक्शन और जयमहल रोड की ओर आने वाले वाहन ओल्ड हाई ग्राउंड जंक्शन, कल्पना जंक्शन की तरफ जा सकते हैं। चंद्रिका जंक्शन से दाएं मुड़कर अयप्पा मंदिर और ओल्ड उदय टीवी जंक्शन की ओर जाकर एम वी जयराम रोड की ओर बाएं मुड़े या सीधे जयमहल रोड की ओर आगे बढ़ सकते हैं।
- 36वें क्रॉस रोड, जयनगर चौथे 'T' ब्लॉक पर एसएसएमआरवी कॉलेज के लिए, 18वें मेन और 28वें मेन रोड के बीच 36वें क्रॉस रोड पर और 32वें ई क्रॉस और 39वें क्रॉस रोड के बीच 26वें मेन रोड पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।
- इसके बदले में वैकल्पिक रूप से, लोग ईस्ट एंड मेन रोड, 39वीं क्रॉस रोड, 18वीं मेन रोड और 32वीं ई क्रॉस रोड का इस्तेमाल आवाजाही के लिए कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications














