Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या की उड़ान भरने से पहले बैंगलोर एयरपोर्ट पर यात्रियों के भजन का वीडियो हुआ वायरल

अयोध्या की उड़ान भरने से पहले बैंगलोर एयरपोर्ट पर यात्रियों के भजन का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों बैंगलोर एयरपोर्ट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट पर अयोध्या की उड़ान में सवार होने से पहले यह वीडियो बनाया गया है। वीडियो में रघुलीला स्कूल ऑफ म्यूजिक की छात्राएं और शिक्षिकाएं भगवान राम का भजन गाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को एयर मार्शल अनील चोपड़ा ने अपने X (पूर्व का ट्वीटर) पर पोस्ट किया है।

वीडियो के समर्थन और विरोध में अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गयी है। वीडियो में करीब 50 महिलाएं और कुछ पुरुष नजर आ रहे हैं, जो सभी अयोध्या की उड़ान में सवार होने के लिए बैंगलोर के केम्पेगोड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर पहुंचे हैं। इस वीडियो को रघुलीला स्कूल ऑफ म्यूजिक के आधिकारिक पेज से भी शेयर किया गया है। इसके साथ ही म्यूजिक स्कूल ने एक और वीडियो भी शेयर किया है जिसमें छात्राएं डांस परफॉर्म कर रही हैं।

bangalore airport viral video

राजनीतिक व्यक्तित्वों की तरफ से भी वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो के कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने म्यूजिक स्कूल की शिक्षिकाओं व छात्राओं की सराहना करते हुए कहा है कि वे गर्व के साथ सनातन धर्म और अपने समृद्ध संस्कृति को प्रस्तुत कर रही हैं। कमेंट बॉक्स में काफी यूजर्स ने 'जय श्री राम' और 'राम राज्य' किया है।

हालांकि बैंगलोर एयरपोर्ट के साइलेंट एयरपोर्ट होने की वजह से काफी लोगों ने इस घटना के विरोध में भी कमेंट किया है। इन यूजर्स का कहना है कि चुंकि बैंगलोर एयरपोर्ट एक साइलेंट एयरपोर्ट है, इसलिए यहां ऐसी घटनाओं को प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए। इससे शांतिपूर्वक यात्रा करने वाले दूसरे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। यूजर्स ने एयरपोर्ट पर अपनी समृद्ध संस्कृति का प्रचार करने का तो समर्थन किया है लेकिन उन्होंने किसी खास धर्म प्रचार जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है।

घटना के आलोचकों ने एयरपोर्ट पर इस तरह की घटनाओं से यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने को लेकर चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही जो लोग एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए असुविधा उत्पन्न होने का कारण बनें, उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी उठायी गयी है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के अनुसार अगर भविष्य में भी एयरपोर्ट पर इस तरह की घटनाओं की अनुमति दी जाती रही, तो विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग अपने-अपने धर्म के आधार पर ऐसी घटनाओं को बार-बार दोहराते रहेंगे जिससे एयरपोर्ट से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी मुश्किलें हो सकती हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+