Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर की सड़कों पर दिखे गड्ढे तो तुरंत निकालें मोबाइल, सेल्फी नहीं BBMP के PACE ऐप पर करें शिकायत

बैंगलोर की सड़कों पर दिखे गड्ढे तो तुरंत निकालें मोबाइल, सेल्फी नहीं BBMP के PACE ऐप पर करें शिकायत

सड़कों पर गड्ढों की समस्या हमारे देश में नयी नहीं है। जब भी गड्ढों में गिरने की वजह से कोई दुर्घटना घटती है, तो अक्सर वहां जमा होकर लोग फोटो-वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर देते हैं। सोशल मीडिया पर आपने भी ऐसी वीडियो, फोटो और कई बार सेल्फी भी देखी होगी।

मानसून की बारिश के बाद अगर बैंगलोर में भी आपको सड़कें टूटी-फूटी या सड़कों पर ऐसे गड्ढ़े दिखाई देते हैं, तो आप भी तुरंत अपना मोबाइल जरूर बाहर निकालें। लेकिन सेल्फी, वीडियो या फोटो लेने के लिए नहीं, बल्कि बृहत बैंगलोर महानगर पालिका (BBMP) के PACE ऐप पर इसकी शिकायत दर्ज करवाने के लिए।

bbmp pace app

क्या है PACE ऐप?

बैंगलोर की सड़कों पर गड्ढों की शिकायत करने के लिए बृहत बैंगलोर महानगर पालिका (BBMP) एक मोबाइल ऐप लॉन्च करने वाली है, PACE (Pothole Assistance Citizen Engagement) ऐप। जहां शहर की सड़कों पर खासतौर पर, मानसून के समय, पड़ने वाले गड्ढों की शिकायत कर सकेंगे।

बैंगलोर की सड़कें जो जाम के साथ-साथ गड्ढों की वजह से भी काफी ज्यादा बदनाम होगी है। मानसून के समय इन गड्ढों में गिरकर न जाने कितने बाइक सवार घायल हो जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से BBMP को इन गड्ढों के बारे में जानकारी मिलेगी, जिससे इनकी मरम्मत करना ज्यादा आसान और जल्दी हो सकेगा।

कर्नाटक के डेप्यूटि सीएम डी के शिवकुमार ने ऐप के लॉन्च होने की घोषणा तो कर दी है लेकिन लॉन्चिंग की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। BBMP के अधिकारियों ने PACE ऐप में सड़कों के गड्ढों की जानकारी साझा करने और शिकायत करने के बारे में विस्तार से जानकारी भी दे दी है। साथ में उक्त अधिकारी ने बताया कि अगर नागरिकों द्वारा ऐप के माध्यम से दर्ज शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं होती है तो इस बारे में उच्चाधिकारियों से भी बात की जाएगी।

pace app bbmp bangalore

कैसे काम करेगा PACE ऐप?

Indian Express को दिये एक बयान में BBMP के एक अधिकारी ने बताया कि अगर कहीं भी लोगों को सड़कों पर गड्ढ़ा दिखाई देता है तो उन्हें ऐप पर उस स्थान के संबंध में जानकारी के साथ गड्ढे का फोटो अपलोड करना होगा। इसके बाद इस संबंध में सभी प्राप्त जानकारियों को ठेकेदार को भेज दिया जाएगा जो इंजीनियर के साथ सलाह करने के बाद उस जगह के मरम्मत के लिए जिम्मेदार होगा।

एक बार जब गड्ढा भर दिया जाएगा और सड़क की मरम्मत हो जाएगी तो ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी कि वह काम पूरा होने की फोटो ऐप पर अपलोड करें। इसके साथ शिकायतकर्ता के पास काम पूरा हो जाने का मैसेज भी भेजा जाएगा। अगर सड़क पर कहीं भी गड्ढ़ा होने की शिकायत मिलती है लेकिन ठेकेदार उसकी मरम्मत नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

PACE ऐप में ऑटोमेटिक बिलिंग सुविधा भी होगी जिसके तहत ठेकेदार को मरम्मत में होने वाले खर्च का बिल मैनुअली जमा करने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही एक ही ऐप में सभी प्रकार के काम और उसके लिए होने वाले खर्चों का ब्यौरा भी रिकॉर्ड के रूप में जमा रहेगा, जिससे काम करना और उसका रिकॉर्ड रखना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

बता दें, पहले BBMP ने बैंगलोरवासियों की सुविधा के लिए 'Fix My Steet' ऐप को लॉन्च किया था, जिसपर लोग संरचनात्मक और सड़कों से जुड़ी शिकायतें दर्ज करवाते थे। हालांकि इसे लोगों से काफी ठंडी प्रतिक्रिया मिली थी जिसके बाद इस ऐप का उपयोग बंद कर दिया गया था।

More News

    Read more about: bangalore travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+