Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के इन इलाकों की बत्ती रहेगी गुल, कब और कितनी देर तक रहेगा Power Cut?

बेंगलुरु के इन इलाकों की बत्ती रहेगी गुल, कब और कितनी देर तक रहेगा Power Cut?

अगर आप बैंगलोर के रहने वाले हैं या फिर अगले 2-4 दिनों में बैंगलोर में घूमने के सिलसिले में जाने वाले हैं तो ध्यान दें। बैंगलोर की होने वाली बत्ती गुल। 14 नवंबर को बैंगलोर के कई इलाकों में होने वाला है Power Cut। कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन की ओर से यह पावर कट किया जाएगा। इस बात की पुष्टि नम्मा BESCOM की ओर अपने आधिकारिक X हैंडर पर एक पोस्ट कर की गयी है।

BESCOM की तरफ से ग्राहकों को होने वाली परेशानी के लिए पहले से ही माफी मांग ली गयी है। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत दर्ज करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह भी दी गयी है।

bangalore powercut

क्यों होगा पावर कट?

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (BESCOM) मरम्मत कार्य और रखरखाव के लिए ही बिजली को कुछ देर के लिए बंद करने का फैसला लिया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर BESCOM ने उन इलाकों के बारे में जानकारी दी है, जो 14 नवंबर को होने वाले पावर कट की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले हैं। इसके साथ ही कितने बजे से कितने बजे तक बैंगलोर के चुनिंदा इलाकों में पावर कट रहेगा, इस बाबत भी जानकारी दे दी है।

कहां करें शिकायत?

पावर कट के संबंध में अगर आपको कोई शिकायत दर्ज करवानी है या कोई भी जानकारी चाहिए तो आपको BESCOM के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं अथवा https://bescom.karnataka.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

कौन से इलाके होंगे प्रभावित?

पावर कट की वजह से बैंगलोर के जिन इलाकों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ने वाला है वो हैं -

  • विजयपुर टाउन
  • येल्लम्मा धरमपुरा
  • बीडिगाना हल्ली
  • बडवानाहल्ली
  • वेंकटगिरी
  • कोटे
  • हुरुलुगुर्की
  • मुडुगुर्की
  • बिज्जवारा
  • हरोहल्ली
  • डंडीगनहल्ली
  • कम्मासांद्रा
  • तिम्मसांद्रा
  • मुड्डेनहल्ली
  • नारायाणपुरा
  • गोडे मुड्डेनहल्ली

इसके साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाके जैसे गुम्मनहल्ली ग्राम पंचायत में भी बिजली काटी जाएगी।

कितने बजे होगा पावर कट - मीडिया रिपोर्ट में BESCOM के देवनहल्ली सब-डिवीजन एग्जिक्यूटिव इंजीनियर बीएम लक्ष्मीकंठ के हवाले से बताया गया है कि सुबह 10 बजे से शाम को 5 बजे तक इन इलाकों में पावर कट रहेगा।

11 और 12 नवंबर को भी पावर कट

इससे पहले BESCOM ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन जगहों की सूची भी जारी की थी, जहां 10, 11 और 12 नवंबर को पावर कट होने वाला है। 11 और 12 नवंबर को बैंगलोर के जिन इलाकों में पावर कट होने वाला है उनकी लिस्ट निम्न है -

  • चिंतामणी सबस्टेशन
  • वाई हुनसेहल्ली
  • पलीचेर्लु
  • दिब्बुराहल्ली
  • शिद्लाघाटा पावर स्टेशन (सुबह 10 से शाम 5 बजे तक)
  • विजयपुरा टाउन
  • यलुवाहल्ली
  • गुराप्पनमथ
  • मिट्टनहल्ली
  • कोलार रोड और आसपास के इलाके।

More News

Read more about: bangalore travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+