Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तेज बारिश के बाद घुटने तक पानी में डूबा बेंगलुरु, इन इलाकों में जाने से अभी बचे

तेज बारिश के बाद घुटने तक पानी में डूबा बेंगलुरु, इन इलाकों में जाने से अभी बचे

बेंगलुरु में पिछले 2-3 दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से शहर भर में जगह-जगह घुटने तक जलजमाव की स्थिति पैदा हो गयी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु सिटी ट्रैफिक पुलिस ने कई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किये हैं, जिसमें खास तौर पर उन सभी जगहों का उल्लेख किया गया है जहां वर्तमान में जलजमाव की समस्या है।

सप्ताह का पहला दिन होने की वजह से बेंगलुरु में सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में गाड़ियों की संख्या भी ज्यादा है। लेकिन बारिश और जलजमाव ने ट्रैफिक की रफ्तार को कम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु का आउटर रिंग रोड (ORR) पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। X हैंडल पर बेंगलुरु के स्थानीय निवासी इसकी तस्वीरें और वीडियो लगातार शेयर कर रहे हैं। ऐसे ही एक X यूजर विवेक गणेशन ने अपने प्रोफाइल पर बेंगलुरु के सिल्क बोर्ड जंक्शन की तस्वीरें शेयर की है, जहां न तो सड़क पर पानी दिखाई दे रहा है और ट्रैफिक जाम जैसी कोई समस्या भी नहीं है। उक्त X यूजर के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर, इलेक्ट्रॉनिक सिटी फेज पर भी जलजमाव या ट्रैफिक जाम नहीं है।

कौन से इलाकों में ट्रैफिक हो सकता है प्रभावित

लगातार बारिश और जलजमाव की वजह से बेंगलुरु के जिन इलाकों में इस वक्त ट्रैफिक जाम या जलजमाव की वजह से ट्रैफिक के प्रभावित होने की आशंका है, वो हैं -

  • सीआईडी ऑफिस
  • सीबीड
  • पैलेस रोड
  • गजेंद्र नगर
  • नेल्लासांद्रा
  • होसुर रोड
  • सिद्दपुर रोड
  • विल्सन गार्डन
  • जयमहल रोड
  • जे सी नगर
  • कॉफी बोर्ड लेआउट
  • बनेरघट्टा रोड
  • जयनगर
  • सेवेन मीनिस्टर्स क्वार्टर (धीमा ट्रैफिक)
  • एसीएचएस कॉलोनी (धीमा ट्रैफिक)
  • ओल्ड हाइग्राउंड (धीमा ट्रैफिक)
  • केवेरप्पा लेआउट (धीमा ट्रैफिक)
  • वसंत नगर (धीमा ट्रैफिक)
  • मिलर्स रोड (धीमा ट्रैफिक)
  • रामकृष्ण नगर (धीमा ट्रैफिक)
  • गंगा नगर (धीमा ट्रैफिक)
  • के आर सर्किल अंडरपास (धीमा ट्रैफिक)
  • मडीवाला पुलिस स्टेशन
  • एयरपोर्ट जाने वाला वद्दरपल्या जंक्शन (धीमा ट्रैफिक)
  • शंके रोड (धीमा ट्रैफिक)
  • पीजी हल्ली(धीमा ट्रैफिक)
  • विंडसोर मन्नर रेलवे ब्रिज (धीमा ट्रैफिक)
  • कोडे जंक्शन (धीमा ट्रैफिक)
  • वर्तर गुंजर रोड केएफसी (धीमा ट्रैफिक)
  • कैंटोनमेंट रेलवे ब्रिज (धीमा ट्रैफिक)
  • बुचुरी जंक्शन से विवेकानंद नगर (धीमा ट्रैफिक)
  • मिशन रोड से शांतिनगर जंक्शन (धीमा ट्रैफिक)
  • पनथुर रेलवे ब्रिज अंडरपास (धीमा ट्रैफिक)
  • मरप्पनल्या स्काई वॉक से मरप्पा पल्या (धीमा ट्रैफिक)
  • केम्पापुरा जाने वाली टनल रोड (बंद)
  • 32 ई क्रॉस जयनगर जनरल अस्पताल से अरविंद जंक्शन (रोड बंद, पेड़ गिरा)
  • वाटर टैंक रोड, अडुगोडी से बीडीए जंक्शन (बंद, पेड़ गिरा)

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने सोमवार को भी सिलीकॉन सिटी बेंगलुरु के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। बताया जाता है कि शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि मंगलवार से बारिश की मात्रा में थोड़ी कमी आने की संभावना है लेकिन आसमान में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। ऐसी स्थिति गुरुवार तक बनी रह सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान दाना की वजह से बेंगलुरु में भी हल्की बारिश और बादलों का गरजना जारी रह सकता है।

स्कूल बंद, कंपनियां दे रही हैं WFH

बेंगलुरु में बारिश और जलजमाव जैसी समस्याओं के साथ ट्रैफिक जाम की समस्याएं और भी विकट हो जाती है। इस वजह से शहर के अधिकांश स्कूलों ने छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं, बेंगलुरु में काफी कंपनियों ने अपने-अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का विकल्प भी दिया है।

अगर आप भी बेंगलुरु की किसी कंपनी में कार्यरत हैं तो कल यानी 22 अक्तूबर को ऑफिस के लिए घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट, बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक X हैंडल को चेक करने के साथ-साथ मोबाइल में HR व्हाट्स ऐप ग्रुप को भी जरूर जांच लिजीएगा। क्या पता, कहीं आपकी कंपनी ने भी वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दिया हो और आप बिना देखे ही घंटों की मशक्कत के बाद ऑफिस चले जाएं...पूरा दिन बर्बाद।

More News

    Read more about: bangalore weather traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+