Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के कई Toll प्लाजा पर बढ़ने वाला है शुल्क, कब से? जानिए कितना होने वाला है महंगा?

बेंगलुरु के कई Toll प्लाजा पर बढ़ने वाला है शुल्क, कब से? जानिए कितना होने वाला है महंगा?

बेंगलुरु में अब कार की सवारी हो या सार्वजनिक बस की सवारी, सब कुछ होने वाला महंगा क्योंकि बढ़ने वाला है कई टोल प्लाजा का शुल्क। खासतौर पर अगर आप केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) जा रहे हो या बेंगलुरु सैटेलाइट टाउन रिंग रोड (STRR) से होकर कहीं आने-जाने वाले हों, आपको अब ज्यादा टोल शुल्क चुकाना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में बढ़ा हुआ टोल शुल्क 1 अप्रैल से लागू होने वाला है।

बताया जाता है कि टोल शुल्क में होने वाली यह वृद्धि वार्षिक है जो होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) से जुड़ा हुआ है। इसका असर उन सभी लोगों पर पड़ेगा जो निजी वाहनों, कैब, परिवहन के सार्वजनिक साधन जैसे वायु वज्र बस आदि से यात्रा करते हैं।

bangalore toll charges

कौन से रास्तों पर बढ़ेगा टोल शुल्क?

Deccan Herald की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल शुल्कों में 1 अप्रैल से वृद्धि की घोषणा की है। बताया जाता है कि यह एक सामान्य वार्षिक प्रक्रिया है। बेंगलुरु के जिन रास्तों पर टोल शुल्क को बढ़ाया जाएगा उनमें शामिल है -
शदहल्ली टोल प्लाजा पर KIA रोड और NH7, हुलीकुंते और नेल्लुरु देवनहल्ली टोल प्लाजा पर STRR और NH68।

कितना बढ़ेगा टोल शुल्क?

टोल प्लाजा वाहन का प्रकार यात्रा का प्रकार बढ़ा हुआ शुल्क पुराना शुल्क
शदहल्ली (22.12) कार, जीप, वैन और छोटी गाड़ियां एक तरफ की सिंगल जर्नी ₹120 ₹115
एक दिन में वापसी यात्रा समेत दोनों तरफ की जर्नी ₹180 ₹170
50 सिंगल यात्रा का मासिक पास ₹3970 ₹3835
हल्के सार्वजनिक वाहन सिंगल जर्नी ₹185 ₹175
एक दिन में वापसी यात्रा वाली जर्नी ₹275 ₹265
50 सिंगल यात्रा वाला मासिक पास ₹6100 ₹5890
ट्रक और बस सिंगल जर्नी ₹370 ₹355
एक दिन में वापसी यात्रा वाली जर्नी ₹550 ₹535
50 सिंगल यात्रा वाली मासिक पास ₹12,265 ₹11,845
डोब्बस्पेट-डोड्डाबल्लपुर (STRR) (42 किमी) हल्के वाहन सिंगल जर्नी ₹110 ₹105
वापसी यात्रा वाली जर्नी ₹165 ₹155
हुलीकुंते टोल प्लाजा 50 सिंगल जर्नी वाली मासिक पास ₹3615 ₹3490
देवनहल्ली टोल प्लाजा डोड्डाबल्लपुर बाईपास-होस्कोट स्ट्रेच (STRR) हल्के वाहन सिंगल जर्नी ₹85 ₹70
वापसी यात्रा वाली जर्नी ₹125 ₹105

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बढ़े हुए टोल शुल्क का असर इन रास्तों से होकर आने-जाने वाले हजारों लोगों पर पड़ने वाला है। यह असर खासतौर पर उन वाहन चालकों और इस रूट से होकर आने-जाने लोगों पर ज्यादा पड़ेगा जो रोज एयरपोर्ट या आसपास के इलाकों में काम के सिलसिले में आते-जाते हैं। टोल शुल्क का बढ़ा हुआ दबाव यात्रियों के पॉकेट पर भी भारी पड़ने वाला है।

FAQs
क्या बेंगलुरु के सभी टोल प्लाजा पर शुल्क बढ़ेगा?

बेंगलुरु के प्रमुख टोल प्लाजा पर शुल्क बढ़ेगा, खासतौर पर रिंग रोड और केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ जाने वाली निजी, कैब या बस आदि वाहनों को बढ़ा टोल शुल्क ही चुकाना पड़ेगा।

बेंगलुरु में पहले के मुकाबले कितना बढ़ रहा है टोल शुल्क?

बेंगलुरु में अगर सिंगल जर्नी की बात की जाए तो टोल शुल्क ₹5 से ₹10 ही बढ़ रहा है लेकिन बात जब मासिक पास की हो तो यह शुल्क लगभग ₹1000 तक पहले की तुलना में ज्यादा होने वाला है।

बेंगलुरु में कब से बढ़ रहा है टोल शुल्क?

बेंगलुरु समेत देशभर के विभिन्न टोल प्लाजा का शुल्क नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) बढ़ा रही है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा।

NativePlanet Travel

More News

Read more about: bangalore traffic travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+