Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर में कल निकाली जाएगी Horse रैली - ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

बैंगलोर में कल निकाली जाएगी Horse रैली - ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) के तौर पर मनाया जाता है। तंबाकू का सेवन न करने को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए बैंगलोर में Horse रैली और वॉकथॉन आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

Horse रैली और वॉकथॉन बैंगलोर के फ्रीडम पार्क और टाउन हॉल के बीच आयोजित किया जाएगा। इस वजह से मध्य बैंगलोर की तरफ या इससे होकर यात्रा करने वाले लोगों के लिए बैंगलोर की ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

bangalore traffic advisory

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

अपनी एडवाइजरी में बैंगलोर ट्रैफिक पुलिस ने कहा है, विश्व तंबाकू निषेध दिवस - 2024 के मौके पर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) 31 मई को Horse रैली और वॉकथॉन का आयोजन करने वाली है। वॉकथॉन और Horse रैली का सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच फ्रिडम पार्क से टाउन हॉल के बीच निकाली जाएगी।

इसलिए कब्बन पार्क ट्रैफिक पुलिस स्टेशन और हलसुर गेट ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा ताकि ट्रैफिक का संचालन सुचारु रूप से होना सुनिश्चित किया जा सकें।

इस वजह से निम्न ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किये गये हैं :

- शेषाद्री रोड : फ्रिडम पार्क से के.आर. सर्कल।
- डॉ. बी. आर. अम्बेडकर रोड : के.आर. सर्कल से बलेकुंद्री सर्कल।
- क्विंस रोड : बलेकुंद्री सर्कल से सीटीओ सर्कल।
- सेंट्रल स्ट्रीट - बी.आर.वी. सर्कल से अनिल कुंबले जंक्शन।
- एम.जी. रोड - अनिल कुंबले जंक्शन से क्विंस जंक्शन।
- कस्तुरबा रोड : हडसन सर्कल से क्विंस जंक्शन।
- मल्लया रोड : सिद्दलिंगैया जंक्शन से आरआरएमआर जंक्शन।
- हडसन सर्कल : हडसन से एनआर जंक्शन।
- टाउन हॉल सर्कल : एनआर रोड से टाउन हॉल जंक्शन।

इसके साथ ही आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और ट्रैफिक प्रतिबंधों को मानने का अनुरोध किया गया है ताकि Horse रैली और वॉकथॉन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न किया जा सकें।

More News

    Read more about: bangalore karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+