Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर में 2 दिनों के लिए फिर से होने वाली है पानी की किल्लत, प्रभावित होगी जलापूर्ति

बैंगलोर में 2 दिनों के लिए फिर से होने वाली है पानी की किल्लत, प्रभावित होगी जलापूर्ति

एक तरफ मानसून की पहली बारिश बैंगलोर में पिछले 133 सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ बैंगलोर एक बार फिर से पानी के लिए तरसने वाला है। इस बार दो दिनों के लिए बैंगलोर में जलापूर्ति बाधित होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर के वाटर सप्लाई एंड सिवरेज बोर्ड (BSWWB) ने दो दिन, 6 और 7 जून को बैंगलोर में जलापूर्ति बाधित होने की घोषणा की है।

bangalore water supply to be disrupted

मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर में जलापूर्ति का बाधित होना, BSWWB के कावेरी 5 चरण परियोजना के कार्यान्वयन का हिस्सा है। इस वजह से पूरे शहर में ही पानी की आपूर्ति प्रभावित होने वाली है। 6 जून को बैंगलोर में BSWWB के अधिनस्थ सभी पंपिंग स्टेशनों को बंद रखा जाएगा। इस वजह से नागरिकों को सलाह दी गयी है कि वे दो दिनों के लिए पानी को जमा करके रख लें। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के मुताबिक पहले जलापूर्ति 4 और 5 जून को बाधित होने वाली थी लेकिन तकनीकी वजहों से पंपिंग स्टेशनों को बंद करने की तारीख बदलनी पड़ी।

वाटर बोर्ड की घोषणा के अनुसार जलापूर्ति यूनिट कावेरी चरण 1, 2, और 3 को 12 घंटों के लिए रोक यानी सुबह 6 बजे से शाम को 6 बजे तक के लिए रोक दिया जाएगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जलापूर्ति यूनिट चरण 4 भी सुबह 10 से दोपहर 2 यानी 4 घंटों के लिए बंद रहेगी। इस वजह से प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे समझदारी के साथ पानी का इस्तेमाल करें।

water supply in bangalore 6 and 7 june to be disrupted

जलापूर्ति के बाधित होने से वह सभी इलाके प्रभावित होंगे, जहां BSWWB की तरफ से जलापूर्ति की जाती है। नागरिकों से वाटर सप्लाई बोर्ड की ओर से अनुरोध किया गया है कि वे न सिर्फ दो दिनों के लिए पानी को स्टोर करके रखें और उसका समझदारी के साथ इस्तेमाल करें बल्कि जलापूर्ति प्रभावित होने की वजह से अस्थायी रूप से होने वाली परेशानी के लिए भी तैयार रहे।

बता दें, मानसून के आने से पहले भी बैंगलोर पानी की भारी किल्लत से जुझ चुका है। पानी की कमी से होने वाली परेशानियों में इस बैंगलोरवासियों का होली का त्योहार भी धूल गया था। अब एक बार फिर से 2 दिनों के लिए हो रहा वाटर-कट बैंगलोरवासियों के लिए चुनौती बनकर खड़ा है।

More News

    Read more about: bangalore karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+