Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक सिटी को जोड़ने वाली Yellow लाइन मेट्रो मई'25 में हो सकती है शुरू

बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक सिटी को जोड़ने वाली Yellow लाइन मेट्रो मई'25 में हो सकती है शुरू

बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो का यलो लाइन जिसके शुरू होने का पिछले लंबे समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। आखिरकार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री व बेंगलुरु विकास मंत्री डीके शिवकुमार ने इसके शुरू होने की संभावित तारीख की घोषणा कर दी है।

कर्नाटक विधानसभा में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि आरवी रोड से बोम्मसांद्रा के बीच मेट्रो सेवाओं को मई 2025 से शुरू किया जा सकता है। नम्मा मेट्रो की यलो लाइन के साथ ही डीके शिवकुमार ने पिंक लाइन मेट्रो के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है, जो कलेना अग्रहारा (गोट्टीगेरे) से नागवारा के बीच चलेगी।

bangalore metro pink and yellow line update

विधानसभा में दिये अपने बयान में उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि यलो लाइन मेट्रो, जिसकी लंबाई करीब 19.1 किमी है, आरवी रोड और बोम्मसांद्रा के बीच चलेगी। इसे आम नागरिकों के लिए मई 2025 से शुरू किया जा सकता है।

बता दें, यलो लाइन मेट्रो बेंगलुरु का आईटी हब कहलाने वाले इलेक्ट्रॉनिक सिटी को जोड़ेगा। इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से शहर के दक्षिणी हिस्से तक आना-जाना काफी आसान बन जाएगा और सड़कों पर, खासतौर पर सेंट्रल सिल्क बोर्ड आदि इलाकों के ट्रैफिक में भी कमी आने की संभावना जतायी गयी है। इस मेट्रो कॉरिडोर में कुल 16 स्टेशन होंगे।

पिंक लाइन मेट्रो का महत्वपूर्ण Update

विधानसभा में अपने बयान के दौरान उपमुख्यमंत्री ने नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन, जो कलेना अग्रहारा (गोट्टीगेरे) से नागवारा के बीच चलेगी, को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इस मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 21.2 किमी होगी, जिसमें 2 मेट्रो कॉरिडोर होंगे - एलिवेटेड और भूमिगत।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पिंक लाइन मेट्रो का 7.5 किमी लंबा एलिवेटेड सेक्शन, जो कलेना अग्रहारा को तवरेकेरे से जोड़ेगा, उसका निर्माण दिसंबर 2025 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं डेयरी सर्किल से नागवारा के बीच 13.7 किमी लंबा भूमिगत मेट्रो सेक्शन के निर्माण को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क का पहला ड्राईवरलेस मेट्रो ट्रेन यलो लाइन पर ही शुरू किया जा सकता है। बताया जाता है कि हाल ही में मेट्रो रेलवे सेफ्टी के कमिश्नर (CMRS) ने प्रोटोटाइप का जायजा लिया और अब रेलवे मंत्रालय से आगे की मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि एडवांस तकनीक वाले इन मेट्रो की वजह से यात्रियों का सफर पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर बन जाएगा।

Money Control की मीडिया रिपोर्ट में बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि यलो लाइन मेट्रो का तीसरा रेक अप्रैल तक मिलने की संभावना है, जिसके कुछ दिनों बाद चौथा रेक भी मिल जाएगा। इसके साथ ही इस लाइन पर मेट्रो सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि शुरुआत में इस लाइन पर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+