Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 के Venue के आसपास मांस-मछली की दुकानों पर बैन, वजह जानकर कहेंगे 'ऐसा क्या'!

बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 के Venue के आसपास मांस-मछली की दुकानों पर बैन, वजह जानकर कहेंगे 'ऐसा क्या'!

बेंगलुरु में 10 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाला है एयरो इंडिया 2025 शो। इसका आयोजन बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर किया जाता है। इसे लेकर तैयारियां तो खुब की जा रही हैं लेकिन एयरो इंडिया शो की वजह से एक बड़ा ही अजीब मामला भी सामने आया है।

बेंगलुरु में येलहंका एयरफोर्स स्टेशन के आसपास करीब 13 किमी के दायरे में मांस-मछली की दुकानों को बैन कर दिया गया है। पर ऐसा भला क्यों? कैसे घर बैठे आप देख सकेंगे एयरो इंडिया शो 2025?

Bengaluru Ban on meat shops around venue of Aero India 2025 know reason

यकिन मानिए इसकी वजह जानकर आपके मुंह से बरबस ही निकल पड़ेगा, ऐसा क्या!

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) हाल ही में एक विज्ञप्ति जारी कर यह स्पष्ट किया है कि एयरो इंडिया शो के वेन्यू यानी येलहंका एयरफोर्स स्टेशन के आसपास 13 किमी के दायरे में सभी मांस-मछली की दुकानें 23 जनवरी से 17 फरवरी के बीच बंद रहेंगी।

मांस-मछली की दुकानों पर लगाया गया यह बैन अस्थायी है। यह फैसला सिर्फ एयरो इंडिया शो को ध्यान में रखते हुए ही लिया गया है। यह बैन सिर्फ कच्चे मांस-मछली की दुकानों पर ही नहीं बल्कि मांसाहार बेचने वाले होटलों पर भी लागू किया गया है। पर ऐसा बैन क्यों लगाया गया? एयरो इंडिया शो और मांस-मछली का आपस में क्या कनेक्शन है?

BBMP ने यह फैसला किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए लिया है, लेकिन जमीन पर नहीं बल्कि आसमान में। दरअसल, मांस-मछली की दुकानें या मांसाहार बेचने वाले होटलों के खुले रहने से वहां गंदगी फैलेगी और इस वजह से कई मांसभक्षी पक्षी आदि आसमान में मंडराते रहेंगे। इन पक्षियों से टकराकर एयरो इंडिया शो के दौरान या अभ्यास के समय विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका पैदा हो सकती है।

इस वजह से 10 फरवरी से 14 फरवरी के बीच बेंगलुरु में आयोजित होने वाले एयरो इंडिया शो के लिए 23 जनवरी से 17 जनवरी तक सभी तक मांस, मछली, चिकन आदि की दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। जो भी दुकानें येलहंका एयरफोर्स स्टेशन से 13 किमी के दायरे में होंगी, उन्हें इस समय के बीच बंद रखना होगा।

ऑनलाइन देखें एयरो इंडिया शो

अगर आप बेंगलुरु में नहीं रहते हैं और किसी दूसरे शहर में अपने घर में बैठकर एयरो इंडिया शो को देखना चाहते हैं, तो अब यह भी संभव है। इस बात की जानकारी एयरो इंडिया की ओर से अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी दी गयी है। इस पोस्ट में एक मोबाइल ऐप का लिंक शेयर किया गया है, जिसपर क्लीक कर आप एयरो इंडिया का आधिकारिक ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और वहां एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो का आनंद उठा सकते हैं।

More News

    Read more about: bangalore
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+