Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु को मिलने वाला है दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर, कहां बनेगा और कौन से इलाकों से गुजरेगा?

बेंगलुरु को मिलने वाला है दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर, कहां बनेगा और कौन से इलाकों से गुजरेगा?

परिवहन के सार्वजनिक साधनों में मेट्रो का नाम सबसे ऊपर होता है। मेट्रो न सिर्फ यातायात का आसान व तेज साधन होते हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी कम नुकसानदायक होने की वजह से यात्रियों की पहली पसंद बनते हैं। बेंगलुरु जैसे शहरों में जहां ट्रैफिक जाम की समस्या बड़ी ही विकट है, वहां मेट्रो रेलवे किसी देवदूत से कम नहीं है। देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ बेंगलुरु में भी यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मेट्रो लाइन के विस्तार करने की योजना बनायी गयी है।

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने नम्मा मेट्रो के फेज -3 का विस्तार करने की योजना बनायी है। सिर्फ मेट्रो ही नहीं बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों की माने तो इस विस्तार के साथ ही BMRCL ने बेंगलुरु में दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर भी बनाने की योजना बनायी है।

bmrcl bangalore new double decker flyover

दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की योजना

बेंगलुरु के रागीगुड्डा से सिल्क बोर्ड के बीच BMRCL के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने के साथ ही अब नम्मा मेट्रो ने चरणबद्ध तरीके से मेट्रो के एक नए लाइन का निर्माण करने का फैसला लिया है। BMRCL मेट्रो के तीसरे फेज का विस्तार शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने और यातायात के बेहतर विकल्प उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ही कर रही है। news9 की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार BMRCL ने डबल डेकर फ्लाईओवर, उसके 3 प्रमुख कॉरिडोर आदि निर्माणों का डिजाइन तैयार करने के लिए टेंडर भी आमंत्रित किया है।

कौन-कौन से इलाकों से गुजरेगी नई मेट्रो लाइन

BMRCL ने नम्मा मेट्रो के तीसरे फेज का विस्तार करने की योजना बनायी है, जिसमें 3 मेट्रो कॉरिडोर बनाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नम्मा मेट्रो फेज 3 का विस्तार शहर के जिन प्रमुख हिस्सों को जोड़ेगा उनमें जेपी नगर चौथा स्टेज से केम्पापुरा, होसहल्ली से कदबगेरे शामिल है। इसके अलावा सुम्मनहल्ली मोड़ को कदबगेरे और जेपी नगर स्टेशन को नगरभवी बीडीए कॉम्प्लेस से जोड़ता हुआ नया मेट्रो लाइन तैयार किया जा सकता है।

bangalore metro phase 3 new double decker flyover

इन मेट्रो लाइन के निर्माण के साथ-साथ BMRCL एक डिपो, एक स्काईवॉक और पीन्या व सुम्मनहल्ली के पास एक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने की योजना बना रही है।

हालांकि बेंगलुरु का दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर BMRCL किस जगह पर बनाएगी, इस बाबत अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि यह पूरा निर्माण कार्य 3 चरणों में पूरा किया जाएगा जिसमें से पहले चरण के लिए टेंडर आमंत्रित करने का काम चल रहा है। एक बार यह परियोजना पूरी हो जाती है, तो न सिर्फ यह बेंगलुरु की ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में मददगार साबित होगी बल्कि बेंगलुरु की बढ़ती जनसंख्या के लिए परिवहन का बेहतरीन सार्वजनिक विकल्प भी बनेगी।

बता दें, बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो के तीसरे फेज का विस्तार व्यापक होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार BMRCL तीसरे फेज के साथ अपने कुल मेट्रो नेटवर्क में करीब 58.19 किमी का मेट्रो लाइन और जोड़ने वाला है। ये मेट्रो लाइन शहर के प्रमुख इलाकों जैसे एयरपोर्ट, आईटी हब और उपनगरीय क्षेत्रों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करेंगे। बेंगलुरु में जितनी तेजी से जनसंख्या का विस्तार हो रहा है, ठीक उतनी ही तेजी से ही सड़कों पर गाड़ियों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

सड़कों पर इतनी ज्यादा संख्या में गाड़ियों के बढ़ जाने की वजह से भी कई बार ट्रैफिक जाम की समस्याएं अधिक विकट हो जाती हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि बेंगलुरु मेट्रो के फेज 3 का विस्तार होने के साथ ही बेंगलुरु के शहरी इलाकों में ट्रैफिक को थोड़ी राहत मिलेगी और जाम की समस्या का समाधान मिल सकेगा।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+