Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु लालबाग फ्लावर शो आज से शुरू, जानिए कहां Parking और कहां No Parking!

बेंगलुरु लालबाग फ्लावर शो आज से शुरू, जानिए कहां Parking और कहां No Parking!

बेंगलुरु का लोकप्रिय रिपब्लिक डे लालबाग फ्लावर शो (Republic Day Lalbagh Flower Show) आज यानी 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस साल लालबाग फ्लावर शो 11 दिनों तक चलेगा जो 26 जनवरी 2025 को खत्म होगा। महर्षि वाल्मीकि की थीम के आधार पर इस साल फ्लावर शो को आयोजित किया जा रहा है, जहां फूलों के माध्यम से रामायण की कहानियों से लेकर महर्षि वाल्मीकि के जीवन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

हॉर्टिकल्चर विभाग की ओर से लालबाग फ्लावर शो का 217वां संस्करण है, जिसमें कई तरह के फूलों, पेड़-पौधों, बोंसाई और हरी साग-सब्जियों आदि से बनी आकृतियों को प्रदर्शित किया जाने वाला है।

bangalore flower show valmiki

लालबाग के प्रसिद्ध ग्लास हाउस को इस फ्लावर शो की थीम के मुताबिक सजाया गया है जहां महर्षि वाल्मीकि को पुष्पांजलि देने के साथ-साथ उनके आश्रम, ध्यानस्थली आदि को भी बनाया गया है जहां मां सीता ने लव-कुश को जन्म दिया था। हर साल लगभग 8 से 10 लाख दर्शक फ्लावर शो में घूमने के लिए आते हैं। इस साल भी संभावना जतायी जा रही है कि कम से कम 10 लाख पर्यटक, विदेशी मेहमान, स्कूली छात्र आदि लालबाग फ्लावर शो में पहुंचेंगे।

Entry शुल्क

  • सप्ताह के दिनों में - ₹80 (वयस्क)
  • वीकेंड्स पर - ₹100 (वयस्क)
  • बच्चे (सभी दिन) - ₹30
  • स्कूल के यूनिफॉर्म में आने वाले बच्चों की एंट्री फ्री रहती है।

समय - सुबह 10 से शाम को 6.30 बजे तक

क्या है Parking एडवाइजरी?

जो लोग निजी वाहनों से लालबाग फ्लावर शो में जाते हैं, उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी गाड़ी की पार्किंग होती है। इसलिए हम आपको बेंगलुरु की ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी की गयी एडवाइजरी के आधार पर बता रहे हैं कि कौन सी जगहों पर No Parking होगी और कौन सी जगहों पर लालबाग फ्लावर शो में आने वाले दर्शक अपनी गाड़ियां Park कर सकेंगे।

parking advisory bangalore flower show

कहां है No Parking?

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जिन जगहों पर गाड़ी खड़ी करना सख्त मना है -

- डॉ. मैरीगोडा रोड : लालबाग मेन गेट से NIMHANS तक (दोनों तरफ)
- के. एच. रोड : के. एच. सर्किल से शांतिनगर जंक्शन तक (दोनों तरफ)
- लालबाग रोड : सुब्बैया सर्किल से लालबाग मेन गेट तक (दोनों तरफ)
- सिद्दैया रोड : उर्वशी थिएटर जंक्शन से विल्सन गार्डन 12वां क्रॉसिंग (दोनों तरफ)
- बीटीएस रोड : बीएमटीसी जंक्शन से पोस्ट ऑफिस की तरफ
- क्रुम्बीगल रोड : दोनों तरफ
- लालबाग पश्चिम गंट से आर. वी. टिचर्स कॉलेज
- आर. वी. टिचर्स कॉलेज से अशोक स्तंभ
- अशोक स्तंभ से सिद्दपुरा जंक्शन

bangalore lalbagh flower show

कहां Park करेंगे अपनी गाड़ी?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जिन जगहों पर दर्शक अपनी गाड़ी पार्क कर सकेंगे उनमें शामिल हैं -
- डॉ. मैरीगोडा रोड : अल-अमीन कॉलेज परिसर (2 पहिया वाहन)
- के. एच. रोड : शांतिनगर बीएमटीसी मल्टी-स्टोर्ड पार्किंग लॉट (2 पहिया और 4 पहिया वाहन)
- हॉपकॉम्स पार्किंग लॉट : डॉ. मैरीगोडा रोड पर (दो और 4 पहिया वाहन)
- जे. सी. रोड : कॉर्पोरेशन पार्किंग लॉट (2 और 4 पहिया वाहन)

बेंगलुरु की ट्रैफिक पुलिस की ओर से अनुरोध किया गया है कि लालबाग फ्लावर शो में आने वाले दर्शक इन निर्देशों का पालन करें ताकि यातायात के बहाव को नियमित रखा जा सकें और जाम जैसी परेशानियां न खड़ी हो।

bangalore flower show 2025

अगर आप लालबाग फ्लावर शो में यातायात के सार्वजनिक साधनों का इस्तेमाल करते हुए पहुंचना चाहते हैं, तो उसके बारे में विस्तृत जानकारी निम्न है -

सार्वजनिक परिवहन से कैसे पहुंचे लालबाग?

परिवहन के सार्वजनिक साधनों की मदद से बड़ी आसानी से आप बेंगलुरु के लालबाग पहुंच सकते हैं। लालबाग का नजदीकी मेट्रो स्टेशन ग्रीन लाइन पर मौजूद लालबाग है। यशवंतपुर और मैजेस्टिक रेलवे स्टेशन से लालबाग के लिए सीधी मेट्रो मिल जाती है। इसके अलावा बेंगलुरु के लगभग सभी प्रमुख स्थानों जैसे जेपी नगर, कोरमंगल, मैजेस्टिक, केआर मार्केट, बनेरगट्टा रोड, जयनगर, कनकपुरा रोड, मैसूर रोड, देवनहल्ली और मल्लेश्वरम आदि से लालबाग के लिए BMTC की बसें आसानी से उपलब्ध होती हैं।

More News

    Read more about: bangalore traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+