Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या 6 जनवरी से खुल रहा है बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो का यलो लाइन? क्या कहा BMRCL ने? जानिए यहां

क्या 6 जनवरी से खुल रहा है बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो का यलो लाइन? क्या कहा BMRCL ने? जानिए यहां

भारत के सबसे अधिक ट्रैफिक जाम वाले शहरों की अगर लिस्ट बनायी जाए तो उसमें बेंगलुरु का नाम हमेशा सबसे ऊपर ही नजर आता है। शायद यहीं वजह है कि बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो के यलो लाइन के खुलने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पिछले दिनों बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपने X हैंडल पर यह पोस्ट किया कि 6 जनवरी को पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ कोच फैक्ट्री से मेट्रो की नयी ट्रेन बेंगलुरु के लिए रवाना होगी, जो नम्मा मेट्रो के यलो लाइन पर चलेगी।

इसके बाद ही चर्चाओं का यह बाजार गर्म हो गया कि बेंगलुरु मेट्रो का यलो लाइन 6 जनवरी से शुरू होने वाला है। पर क्या वाकई में नम्मा मेट्रो का यलो लाइन 6 जनवरी से शुरू होने वाला है? इस बारे में क्या कहा बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने?

bangalore namma metro yellow line opening

सबसे पहले आपको बता दें, कि ऐसी चर्चाएं शुरू क्यों हुई?

दरअसल, बेंगलुरु मेट्रो के यलो लाइन पर जिन ट्रेनों का संचालन यात्री सेवाओं के लिए किया जाना है, ऐसी ट्रेन की मात्र 1 रेक ही नम्मा मेट्रो के पास मौजूद थी। इन ट्रेनों का रेक बनाने की जिम्मेदारी टीटागढ़ रेल सिस्टम (प.बं.) को सौंपी गयी थी, लेकिन विभिन्न कारणों से ट्रेनों को डिलीवर होने में लंबा समय लग गया। पिछले दिनों सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपने X हैंडल पर यह पोस्ट किया कि 6 जनवरी को टीटागढ़ से मेट्रो की रेक बेंगलुरु रवाना होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि टीटागढ़ से दूसरी ट्रेन जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के शुरुआत में बेंगलुरु जाएगी और अप्रैल में तीसरी ट्रेन।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि BMRCL से उन्होंने कहा कि मेट्रो का संचालन शुरू करने को लेकर सभी आवश्यक अनुमोदन वह इस दौरान ले ले, ताकि भविष्य में और विलंब न हो। इसके बाद ही चर्चाएं होने लगी कि दूसरी ट्रेन जब तक बेंगलुरु पहुंचेगी, उससे पहले ही नम्मा मेट्रो के यलो लाइन की शुरुआत कर दी जाएगी।

क्या कहा BMRCL ने?

क्या वाकई बेंगलुरु मेट्रो का यलो लाइन 6 जनवरी यानी कल से शुरू होने वाला है? बेंगलुरु के आरवी रोड को बोम्मसांद्रा से जोड़ने वाली यलो लाइन मेट्रो के शुरू होने का इंतजार तो बेसब्री से किया जा रहा है लेकिन BMRCL ने सोमवार (6 जनवरी) से इसके शुरू होने की किसी भी संभावना से पूरी तरह से इंकार कर दिया है। Indian Express की रिपोर्ट में BMRCL के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि सोशल मीडिया पर 6 जनवरी से बेंगलुरु मेट्रो के यलो लाइन की शुरू होने की खबरें काफी फैल रही हैं।

लेकिन ऐसी कोई संभावना 6 जनवरी को नहीं है। उक्त अधिकारी ने यह स्पष्ट करते हुए बताया कि टीटागढ़ रेल सिस्टम (TRSL) में नम्मा मेट्रो यलो लाइन के लिए बनी पहली ट्रेन सेट 6 जनवरी 2025 को कोलकाता से रवाना होगी।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार चीन की CRRC कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बेंगलुरु मेट्रो के 73.95 किमी लंबे फेज 2 परियोजनाओं के लिए 216 नयी कोच की सप्लाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इन कोच को पर्पल लाइन (लाइन 1), ग्रीन लाइन (लाइन 2) और यलो लाइन (लाइन 3) पर यात्री सेवाओं के लिए संचालित किया जाएगा। CRRC कॉर्पोरेशन टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड से हाथ मिलाकर स्थानीय स्तर पर ही इन कोचों का निर्माण कर रही है, जिसकी पहली ट्रेन सेट 6 जनवरी को बेंगलुरु के लिए कोलकाता से रवाना होगी।

More News

    Read more about: bangalore metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+