Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए NHAI बनाएगा अंडरपास, जानिए कहां-कहां!

बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए NHAI बनाएगा अंडरपास, जानिए कहां-कहां!

बेंगलुरु के बारे में जब भी बात की जाती है, तब दो बातें का जिक्र जरूर होता है - बेंगलुरु का सुहाना मौसम और बेंगलुरु की जानलेवा ट्रैफिक जाम। कहा जाता है कि बेंगलुरुवासियों का आधा दिन बस ट्रैफिक में फंसे हुए ही बीत जाता है। लेकिन अब बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम को कम करने की जिम्मेदारी नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने उठा ली है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार NHAI ने बेंगलुरु के कुछ प्रमुख क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की योजना बनायी है। सिर्फ इतना ही नहीं, केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) तक जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल को हटाने के बारे में भी सोच-विचार किया जा रहा है।

bangalore underpaas construction

बेंगलुरु में इस समय BMRCL ब्लू लाइन मेट्रो के निर्माण का काम कर रही है, जिस कारण आए दिन ट्रैफिक जाम और सड़कों की खराब स्थिति की शिकायतें बेंगलुरुवासी करते ही रहते हैं। Hindustan Times की एक रिपोर्ट में NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर केबी जयकुमार का भी कहना है कि ब्लू लाइन मेट्रो के विकास ने सड़क और ट्रैफिक की स्थिति को काफी खराब कर दिया है।

उनका कहना है कि नेशनल हाईवे के एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे कई क्रॉसिंग या जंक्शन होते हैं। इसलिए अंडरपास बनाना ट्रैफिक जाम की परेशानी को कम करने में मददगार साबित होगा। हालांकि अंडरपास बनाने के रास्ते में एक बड़ी चुनौती भी है। मीडिया रिपोर्ट में जयकुमार ने इन चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए विशाल खंभों का निर्माण और जगह की कमी अंडरपास बनाने के रास्ते में एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

कौन सी जगहों पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव?

NHAI ने बेंगलुरु में जहां-जहां अंडरपास बनाने का प्रस्ताव रखा है, उनके बारे में विस्तृत जानकारी आगे है -

सदहल्ली अंडरपास - टोल गेट के पास सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। उस जगह पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए NHAI ने यहां अंडरपास बनाने का प्रस्ताव रखा है।
IAF येलहंका स्टेशन - NHAI ने 750 मीटर का अंडरपास बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसका निर्माण कट-एंड-कवर तरीके से किया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा एयरपोर्ट की तरफ जाने वाली गाड़ियों को होगा।

सर्विस रोड की मरम्मत - मेट्रो निर्माण के कार्यों की वजह से सर्विस रोड पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इसलिए खासतौर पर अल्लालसांद्रा और जक्कुर जंक्शन के बीच सर्विस रोड की मरम्मत का काम किया जाएगा ताकि येलहांका आने-जाने वाली गाड़ियों को परेशानी न हो।

bangalore traffic jam underpass nhai

इसके साथ ही NHAI ने हेब्बल के साथ-साथ न्यू बस बे और उपलब्ध जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना भी बनायी है। बताया जाता है कि एस्टीम मॉल के पास, जहां पिछले लंबे समय से सर्विस रोड की मरम्मत का काम लंबित पड़ा था, उसे भी अब पूरा करने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गोवडा के निर्देश पर NHAI हाईवे पर उन जगहों के बारे में भी सोच-विचार करेगी जहां दुर्घटनाएं घटने की सबसे ज्यादा आशंका होती है जैसे येलहंका में कैफे कॉफी डे के पास वाला स्ट्रेच।

वहीं दूसरी ओर Times Now की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार NHAI बल्लारी रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्याओं को रोकने के लिए अंडरपास बनाने के साथ ही कई जंक्शन पर ट्रैफिक सिग्नल को भी खत्म करने के बारे में विचार किया है जैसे येलहंका लेआउट व अन्य।

बताया जाता है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट से सीधे संपर्क होने की वजह से यहां ट्रैफिक का बहाव काफी ज्यादा होता है। इसलिए कोडीगेहल्ली, ब्यातरायणपुरा, जक्कुर, अलल्लसांद्रा और दूसरे जंक्शनों पर जाम की समस्या बनी ही रहती है। NHAI का मानना है कि अंडरपास के बन जाने से इन जगहों पर ट्रैफिक जाम की परेशानियां काफी हद तक कम अथवा नियंत्रण में आ जाएंगी।

More News

    Read more about: bangalore traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+