Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु की सड़कों पर मक्खन जैसी फिसलेंगी गाड़ियां, ₹694 करोड़ की लागत से होगी मरम्मत

बेंगलुरु की सड़कों पर मक्खन जैसी फिसलेंगी गाड़ियां, ₹694 करोड़ की लागत से होगी मरम्मत

बेंगलुरु में रहने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक जाम जितनी बड़ी समस्या है, उतना ही बड़ा सिरदर्द है बेंगलुरु की टूटी हुई सड़कें। अक्सर सोशल मीडिया पर बेंगलुरुवासी इस बारे में अपनी शिकायतें दर्ज करवाते हुए पोस्ट करते रहते हैं। सिर्फ पोस्ट ही नहीं, सोशल मीडिया पर बेंगलुरु की टूटी सड़कों को लेकर कई तरह के मीम (Meme) भी आए दिन वायरल होते रहते हैं।

लेकिन अब लगता है उनकी सारी शिकायतें दूर होने वाली हैं। जल्द ही बेंगलुरु की सड़कों पर गाड़ियां मक्खन की तरह फिसलेंगी।

bangalore potholes

कर्नाटक की अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (UDD) ने लगभग ₹694 करोड़ की लागत से सड़कों की मरम्मत का एक्शन प्लान को पारित किया है। Deccan Herald की रिपोर्ट से मिली जानकारीके अनुसार इस दौरान करीब 389.68 किमी लंबी सड़कों की मरम्मत की जाएगी।

बताया जाता है कि सड़कों की मरम्मत का जो एक्शन प्लान बनाया गया है उसके लिए आवंटित धनराशि का अधिकांश हिस्से का इस्तेमाल बेंगलुरु शहर के बाहरी हिस्सों की सड़कों की मरम्मत के लिए किया जाएगा। क्योंकि सेंट्रल बेंगलुरु की तुलना में बेंगलुरु की बाहरी सड़कों की स्थिति कहीं ज्यादा खराब है।

कौन से इलाकों की मरम्मत के लिए कितनी राशि आवंटित?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) अगले दो वित्तिय वर्षों के दौरान पूरा मरम्मत कार्य पूरा करेगी। बताया जाता है कि आवंटित कुल राशि में से लगभग ₹429.5 करोड़ का इस्तेमाल 9 विधानसभा क्षेत्रों में फैली सड़कों की मरम्मत में उपयोग किया जाएगा, जिसमें येलहंका, बोमनहल्ली और आरआर नगर शामिल हैं।

bangalore potholes

वहीं महादेवपुरा के लिए ₹140 करोड़ आवंटित किया गया है, दशराहल्ली को सबसे छोटी राशि, ₹20 करोड़ आवंटित की गयी है। अगर बात शहरी इलाकों की करें तो बेंगलुरु शहर के अंदर की सड़कों की मरम्मत के लिए ₹264.5 करोड़ आवंटित किया गया है। बताया जाता है कि इस राशि को 18 विधानसभा केंद्रों के बीच बांटा जाएगा, जिसमें BBMP के पूर्व, पश्चिम और दक्षिण ज़ोन शामिल हैं।

बता दें, इस साल सितंबर में BBMP ने 197 सड़कों की मरम्मत ₹659.71 करोड़ की लागत से करने की योजना बनायी थी। हालांकि बाद में इसमें उन इलाकों को भी जोड़ा गया जहां की सड़कों की स्थिति काफी ज्यादा खराब थी। नवंबर के शुरुआत में BBMP ने अपडेट किया हुआ एक्शन प्लान जमा किया था जिसमें 218 सड़कों को शामिल किया गया था।

UDD की मंजूरी मिलने के बाद अब BBMP ने सड़कों की मरम्मत का काम अगले साल (2025) जनवरी तक शुरू करने की योजना बनायी है। बताया जाता है कि BBMP ने सड़कों की मरम्मत का पूरा काम करने के लिए विशेषज्ञों की 11 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है, जिसमें इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु, वर्ल्ड रिसोर्सेस इंस्टिट्यूट इंडिया आदि को भी शामिल किया गया है। इनका काम दिसंबर के मध्य तक मरम्मत कार्यों की रुपरेखा का निर्धारण करना होगा।

More News

    Read more about: bangalore travel traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+