Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के उल्सूर में अगले 45 दिनों के लिए जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, जाने वैकल्पिक रास्ते

बेंगलुरु के उल्सूर में अगले 45 दिनों के लिए जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, जाने वैकल्पिक रास्ते

बेंगलुरु के उल्सूर में अगले 45 दिनों के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध लगाया गया है। इस बाबत अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट बेंगलुरु सिटी ट्रैफिक पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी है। बताया जाता है कि 4 फरवरी से शुरू हुआ ट्रैफिक प्रतिबंध 21 मार्च 2025 तक लागू रहेगा। इसके साथ ही एडवाइजरी में उल्सूर के केनसिंगटन रोड पर ट्रैफिक पर लगाए गये प्रतिबंध का कारण भी स्पष्ट कर दिया गया है।

इस एडवाइजरी में बताया गया है कि अगले 45 दिनों तक इस रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध इस रोड पर हो रही मरम्मत कार्यों (White topping work) की वजह से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है।

travel advisory bangalore

कौन से रास्ते बंद?

  • सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए ओल्ड मद्रास रोड को बंद कर दिया जाएगा। आंजनेय जंक्शन से केनसिंगटन जंक्शन होकर गुरुद्वारा जंक्शन से कोई भी वाहन आवाजाही नहीं कर सकेगी।
  • केनसिंगटन जंक्शन से MEG जंक्शन तक दोनों तरफ गाड़ियों का आना-जाना बंद रहेगा।
  • थमराई कन्नन रोड पर भी ट्रैफिक को प्रतिबंधित किया जा रहा है।

क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते?

  • जो गाड़ियां इंदिरानगर 80 फीट रोड और 100 फीट रोड की तरफ से ओल्ड मद्रास रोड की तरफ आ रही हैं, वे आंजनेय जंक्शन पर बाएं मुड़कर स्वामी विवेकानंद रोड से होकर आदर्श जंक्शन, रमय्या जंक्शन, कामधेनु जंक्शन, ट्रिनिटी जंक्शन और वेब जंक्शन होकर जा सकती हैं।
  • जो गाड़ियां वार मेमोरियल की तरफ से आ रही हैं और केआर पुरम की ओर जाने वाली हैं, वे वार मेमोरियल जंक्शन से दाएं मुड़ेंगी, फिर तिरुवल्लुवर जंक्शन से बाएं मुड़ेंगीऔर गंगाधर चट्टी रोड पर से गुरुद्वारा जंक्शन तक आगे बढ़ेगी। बाएं मुड़ेंगी और भाष्करण रोड से होकर आगे बढ़ेंगी।
  • जो गाड़ियां केनसिंगटन जंक्शन से इंदिरानगर CMH रोड की ओर जाने वाली होंगी, वे डबल रोड जंक्शन पर दाएं मुड़कर आगे बढ़ेंगी।

इन इलाकों में आने-जाने वाले लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे इन सभी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और अपनी यात्रा की योजना इसके आधार पर ही निर्धारित करें।

More News

    Read more about: bangalore traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+