Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु की ट्रैफिक पुलिस फिर से शुरू करने वाली है वाहनों की Towing प्रक्रिया, जाने ट्रैफिक एडवाइजरी

बेंगलुरु की ट्रैफिक पुलिस फिर से शुरू करने वाली है वाहनों की Towing प्रक्रिया, जाने ट्रैफिक एडवाइजरी

अगर ऑफिस जाते समय या कहीं बाहर घूमने जाते समय आपको कहीं भी अपनी गाड़ी खड़ी कर देने की आदत है, तो अब जरा सावधान हो जाएं। बेंगलुरु की ट्रैफिक पुलिस (BTP) एक बार फिर से नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को टो (Tow) कर लेने की प्रक्रिया को शुरू करने जा रही है। वाहनों को टोइंग की यह प्रक्रिया 22 अत्यधिक घनत्व वाले कॉरिडोर और 75 प्रमुख जंक्शन, जो नो-पार्किंग जोन हैं, में शुरू किया जा रहा है।

इसमें सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) भी शामिल हैं। यह कदम अवैध पार्किंग की वजह से होने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

bangalore traffic rules

कब्बन पार्क में बदला गया ट्रैफिक नियम

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वरा ने घोषणा की है कि अगले कुछ दिनों के लिए कब्बन पार्क के अंदर वाहनों के प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पहले पार्क के अंदर दूसरे और चौथे शनिवार और किसी भी सार्वजनिक छुट्टी के दिन गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित था।

लेकिन बदले हुए वाहन पॉलिसी के तहत अब वाहनों को शाम 7 से रात 10 बजे तक इन दिनों में भी पार्क अंदर गाड़ियां लेकर जाने की अनुमति दी गयी है। पहले और तीसरे शनिवार को कब्बन पार्क में गाड़ियों के प्रवेश पर लागू नियम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

पॉलिसी में हुआ बदलाव

नो-पार्किंग जोन में खड़ी की गयी गाड़ियों को टो करने की अपनी पॉलिसी को बेंगलुरु की ट्रैफिक पुलिस ने फरवरी 2022 को रद्द कर दिया था। कुछ वाहनों चालकों ने शिकायत दर्ज करवायी थी कि टोइंग अधिकारी उन्हें अवैध रूप से परेशान करते हैं। जिसके बाद यह फैसला लिया गया था। उस समय राज्य सरकार ने यह आश्वासन दिया था कि टोइंग पर तब तक रोक लगी रहेगी जब तक बदला हुआ नियम लागू नहीं हो जाता है।

नया मोबाइल ऐप लॉन्च

राज्य के मंत्री ने ASTraM मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया है, जो एक प्रकार से यातायात करने वाले सभी लोगों के लिए 'वन स्टॉप सॉल्यूशन' है। यह ऐप न सिर्फ रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट देता है बल्कि दुर्घटना या किसी भी तरह के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होने पर शिकायत दर्ज करवाने का विकल्प भी देता है। इस ऐप के जरिए वाहन चालक ट्रैफिक का फाइन भी जमा कर सकते हैं।

More News

Read more about: bangalore traffic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+