Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पर्यटकों के लिए खुलने वाला है बेंगलुरु का विधान सौधा, कब से? जाने Details

पर्यटकों के लिए खुलने वाला है बेंगलुरु का विधान सौधा, कब से? जाने Details

जल्द ही पर्यटकों के लिए खुलने वाला है कर्नाटक विधान सभा (विधान सौधा) के द्वार। अब बेंगलुरु में स्थित विधान सौधा के अंदर पर्यटक प्रवेश कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों ही राज्य के पर्यटन मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि पर्यटक और टूर ऑपरेटरों के लिए विधान सौधा के द्वार खोल दिये जाएंगे।

लेकिन कब से? विधान सौधा के कौन से क्षेत्रों में पर्यटकों के जाने की अनुमति होगी? आइए विस्तार से इस बारे में जान लेते हैं -

bangalore

The New Indian Express की मीडिया रिपोर्ट में एचके पाटिल के हवाले से बताया गया है कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में बेंगलुरु के विधान सौधा को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बेंगलुरु का विधान सौधा एक पर्यटन स्थल है। जो लोग कर्नाटक इंटरनेशनल ट्रैवल एक्सपो (KITE) में हिस्सा लेने के लिए आएंगे, वे विधान सौधा के अंदर प्रवेश कर सकेंगे।

यह एक्सपो 26 फरवरी से शुरू होगा, जो 3 दिनों तक चलेगा। इस एक्सपो में आने वाले मेहमान विधान सौधा के एसेंबली और काउंसिल हॉल, गैलरी और विधान सौधा के कॉरिडोर में घूम सकेंगे। बताया जाता है कि बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जिबिशन सेंटर में KITES का आयोजन होगा, जिसमें 400 से ज्यादा खरीदार और विक्रेता, 150 से ज्यादा एग्जिबिटर्स और करीब 25 देशों के सदस्यों ने इसके लिए रजिस्टर किया है।

पाटिल ने आगे बताया कि विधान सौधा की गैलरी में कर्नाटक की ऐसी कई प्रतिष्ठित लेकिन कम लोकप्रिय जगहें हैं, जो कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रह चुका है, की तस्वीरें भी देखने को मिलेगी। इस साल KITES का दूसरा संस्करण आयोजित होने वाला है। इससे पहले साल 2019 में KITES का पहला संस्करण आयोजित हुआ था।

आमतौर पर इसे हर साल आयोजित किया जाना चाहिए लेकिन बीच में कोरोना महामारी की वजह से कुछ साल इसका आयोजन नहीं हो पाया था। अब से इसे हर साल आयोजित किया जाएगा, जो न सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि राज्य के GDP को बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा।

More News

Read more about: bangalore travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+