Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु Yellow लाइन मेट्रो : अगले सप्ताह से होगी शुरू, जानिए कब से और 18 स्टेशनों की पूरी List

बेंगलुरु Yellow लाइन मेट्रो : अगले सप्ताह से होगी शुरू, जानिए कब से और 18 स्टेशनों की पूरी List

पिछले कई बार से बेंगलुरु नम्मा मेट्रो के यलो लाइन (Namma Metro Yellow Line) के शुरू होने की तारीख लगातार विभिन्न कारणों से पिछड़ रही थी। हालांकि इस मेट्रो लाइन के शुरू होने का इंतजार बड़ी ही बेसब्री के साथ बेंगलुरुवासी कर रहे थे, क्योंकि मेट्रो नेटवर्क से इलेक्ट्रॉनिक सिटी को जोड़ने वाला यह एक प्रमुख मेट्रो लाइन है। आखिरकार मीडिया रिपोर्ट्स में किये जा रहे दावों के अनुसार बेंगलुरु मेट्रो के यलो लाइन के शुरू होने की तारीख सामने आ गयी है।

इसके साथ ही सामने आयी है नम्मा मेट्रो के यलो लाइन पर बने 18 स्टेशनों की पूरी लिस्ट। बता दें, इलेक्ट्रॉनिक सिटी इंफोसिस, बायोकॉन जैसी प्रमुख कंपनियों का हब होने की वजह से बड़ी ही महत्वपूर्ण मानी जाती है।

bangalore metro

कब से शुरू होगी नम्मा मेट्रो की यलो लाइन?

India TV की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 6 जनवरी से बेंगलुरु मेट्रो की यलो लाइन शुरू होने वाली है। इस बात का दावा बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद किया जा रहा है। अपने X हैंडल पर किये एक पोस्ट में सांसद ने लिखा है कि यलो लाइन मेट्रो के शुरू होने में होने वाले विलंब की मुख्य वजह ट्रेनों की अनुपलब्धता है। हालांकि लंबे समय बाद एक अच्छी खबर आयी है। पिछले कुछ महीनों से मैं लगातार ट्रेन निर्माणकारियों - टीटागढ़ रेल सिस्टम (प.बं.) - के साथ संपर्क में हूं।

उन्होंने आगे लिखा है, "बेंगलुरु के लिए पहली ट्रेन टीटागढ़ से 6 जनवरी को रवाना होने के लिए तैयार है। जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में टीटागढ़ से दूसरी ट्रेन और अप्रैल में तीसरी ट्रेन बेंगलुरु जाएगी। इसके बाद वे हर महीने एक ट्रेन की डिलीवरी करेंगे और जिसे सितंबर तक बढ़ाकर 2 ट्रेन किया जाएगा। मैंने BMRCL से भी कहा है कि वे इस बीच CMRS से सभी अनुमोदन ले ले, ताकि भविष्य में और विलंब न हो।"

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मैंने MoHUA मंत्री से अनुरोध किया है कि वे 6 जनवरी को ट्रेनों को बेंगलुरु रवाना करते समय निर्माण प्लांट में मौजूद रहे और हरी झंडी दिखाए। साथ ही उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि वह खुद भी उस समय कोलकाता में मौजूद रहेंगे।

इन इलाकों से गुजरेगी नम्मा मेट्रो की यलो लाइन

परिचालन शुरू होने के बाद बेंगलुरु नम्मा मेट्रो की यलो लाइन इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बोम्मनहल्ली, एसएसआर लेआउट से होकर गुजरेगी। यह मेट्रो लाइन सिल्क बोर्ड को बोम्मसांद्रा से जोड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 18.82 किमी लंबी इस मेट्रो लाइन पर कुल 18 स्टेशन बनाए गये हैं, जो खास तौर पर ऑफिस आने-जाने वाले कर्मियों के लिए ट्रैफिक से बड़ी राहत लेकर आएगी।

यलो लाइन मेट्रो को पिछले साल ही लॉन्च करने की बात कही गयी थी। साथ ही जनवरी 2025 के अंत तक BMRCL आम यात्रियों के लिए इस मेट्रो लाइन को शुरू करने की योजना भी बना रही थी। लेकिन अब इसे जनवरी 2025 में लॉन्च करने का दावा मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है।

namma metro yellow line bangalore

नम्मा मेट्रो की यलो लाइन पर 18 स्टेशनों की लिस्ट

  • आर. वी. रोड (ग्रीन लाइन का इंटरचेंज)
  • रागीगुडा
  • जयदेव अस्पताल (पिंक लाइन का इंटरचेंज स्टेशन बनेगा)
  • बीटीएम लेआउट
  • सेंट्रल सिल्क बोर्ड
  • बोम्मनहल्ली
  • होंगासांद्रा
  • कुडलू गेट
  • सिन्गासांद्रा
  • होसा रोड
  • बेराटेना अग्रहारा
  • इलेक्ट्रॉनिक सिटी
  • कोन्नापना अग्रहारा
  • हस्कर रोड
  • हेब्बगोडी
  • बोम्मसांद्रा के पास मेट्रो स्टेशन (टर्मिनल स्टेशन बन सकता है)

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+