देश में Heatwave अलर्ट जारी किया गया है। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली तक Heatwave की चपेट में हैं। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आपने बाहर घूमने जाने की योजना बनायी है तो कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरुरत है।

कई शहरों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो चुका है। आईएमडी की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार देशभर में सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दर्ज किया गया जहां का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे स्थान पर ओडिशा का बड़ीपद रहा जहां का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी, उत्तर प्रदेश का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का सर्वाधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Heatwave में घूमने जाते समय इन 5 बातों का खास ख्याल रखें
हल्के रंग के और ढीले-ढ़ाले कपड़े
बाहर घूमने जाते समय हमेशा हल्के रंग जैसे हल्के नीले, बेबी पिंक, हल्के हरे, सफेद रंग के कपड़ों को ही चुने। कपड़े सूती के हो तो सबसे अच्छा है, नहीं तो मलमल या फिर मुलायम और ऐसे कपड़ों को चुने जो पसीना आसानी से सोख सकें। गर्मी में बाहर निकलते समय कभी भी टाइट कपड़े ना पहने। हमेशा ढीले-ढ़ाले कपड़े ही पहने।
सनग्लास और छाता

जब भी बाहर निकले चेहरा और नाक-मुंह ढंककर बाहर निकलने की कोशिश करें। शरीर के खुले स्थानों जैसे चेहरा, हाथ, गर्दन पर अच्छी तरह से सनस्क्रीन जरूर लगाए। यह आपको सूर्य की हानिकारक किरणों से झुलसने से बचाएगा। आंखों पर डार्क शेड्स जरूर पहने। सूर्य की हानिकारक किरणों की वजह से आंखों की रोशन पर असर पड़ने के साथ-साथ त्वचा के कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी हो सकती है। अगर संभव हो तो छाता लेकर जरूर चलें।
सूरज ढलने के बाद ही होटल से बाहर निकले
बाहर घूमने जाने के लिए कभी भी दिन या धूप में बाहर ना निकले। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि धूप में बाहर निकलने से आपको लु लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप दिन में होटल में आराम करें और सूरज ढलने के बाद शाम के समय में होटल से बाहर जाएं।
मसालेदार खाने से करें परहेज
Heatwave में जब भी बाहर घूमने जाएं तो अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें। मसालेदार और तले-भुने खाने से परहेज करें। इसके बजाए आप जूस, फ्रुट सलाद, सूप और हल्के-फुल्के स्नैक्स ले सकते हैं। गर्मी में अल्कोहल का सेवन करने से बचे। साथ ही खाने को लेकर स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें और हमेशा ताजा खाना खाएं।

सोच-समझकर ही घूमने की जगह चुने
गर्मी में Heatwave से बचने के लिए जब भी बाहर जाएं तो जगह का चुनाव काफी सोच-समझकर करें। ऐसी जगहों को चुने जो प्राकृतिक सुन्दरता के साथ-साथ इस भीषण गर्मी में आपको राहत भी पहुंचाएंगी। आप चाहे तो जंगल और नदियों के किनारे कैंपिंग जैसी एडवेंचर को चुन सकते हैं। या फिर बर्फिली पहाड़ी को अपना ड्रीम डेस्टिनेशन बना सकते हैं।
अगर कोई व्यक्ति Heatwave का हो जाएं शिकार
- सबसे पहले पीड़ित व्यक्ति को ठंडी छांव में बैठा दें।
- अगर वह व्यक्ति अभी भी होश में है तो उसे शीतल पानी पिलाएं।
- उसे पंखा झले।
- अगर व्यक्ति बेहोश है और उसकी बेहोशी लंबे समय से नहीं टूट रही है या उसकी हालत ज्यादा बिगड़ रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- पीड़ित व्यक्ति अल्कोहल, कैफिन युक्त या कोक जैसे पेय पदार्थ बिल्कुल ना दें।
- व्यक्ति को ठंडक पहुंचाने के लिए उसके सिर और चेहरे को हल्के गीला कपड़े से पोंछ दें।
- अगर व्यक्ति ने टाइट कपड़े पहन रखें हैं तो उसके कुछ बटन्स को खोल दें ताकि भीषण गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकें।
इमरजेंसी किट
Heatwave के समय बाहर घूमने जाते समय अपने साथ हमेशा एक इमरजेंसी किट जरूर रखें। इसमें इन चीजों को शामिल करें :-
- पानी की बोतल
- छाता/हैट या टोपी
- रुमाल या छोटा तौलिया
- छोटा हाथ पंखा
- इलेक्ट्रोलाइट/ग्लूकोज



Click it and Unblock the Notifications












