Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगले 48 घंटे में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान 'दाना', कितना शक्तिशाली और कहां होगा Landfall?

अगले 48 घंटे में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान 'दाना', कितना शक्तिशाली और कहां होगा Landfall?

लगभग 1 सप्ताह पहले आशंका जतायी गयी थी, जो अब सच साबित होती दिखाई दे रही है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटवर्तीय क्षेत्रों से टकराने वाला है चक्रवाती तूफान 'दाना'। इस तूफान को लेकर प्राथमिक रूप से जो अनुमान लगाया गया है, उसके आधार पर ओडिशा सरकार ने पर्यटकों से 24 अक्तूबर की रात से 25 अक्तूबर की सुबह तक पुरी छोड़ने की अपील की है।

इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चक्रवाती तूफान 'दाना' बेहद शक्तिशाली हो सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र 23 अक्तूबर को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में होगा, जो चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। ऐसा होने पर इस तूफान का नाम 'दाना' होगा, जिसे कतर ने रखा है।

cyclone dana update

कब होगा Landfall?

मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्तूबर की रात से 25 अक्तूबर की सुबह के बीच यह चक्रवाती तूफान स्थल भाग में प्रवेश कर सकता है। चुंकि स्थल भाग में प्रवेश करने से पहले यह चक्रवाती तूफान लंबा समय समुद्र में ही बिताने वाला है, इसलिए इसके शक्तिशाली होने की संभावना जतायी जा रही है। Hindutan Times Bangla की एक रिपोर्ट में संभावना जतायी गयी है कि तूफान के केंद्र, जिसे Eye कहा जाता है, में हवा की गति 150 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है।

यह चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल में सागरद्वीप से ओडिशा के पुरी के बीच तटवर्तीय स्थान से होकर भूभाग में प्रवेश कर सकता है। बताया जाता है कि इस चक्रवाती तूफान का Eye यानी सबसे शक्तिशाली हिस्सा पश्चिम बंगाल की ओर रहेगा। इससे बंगाल के तटवर्तीय इलाकों में 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं बहने की संभावना जतायी जा रहा है। हालांकि एक संभावना यह भी जतायी जा रही है कि चक्रवाती तूफान पुरी में लैंडफॉल कर सकता है।

कब से बदलेगा मौसम?

मीडिया रिपोर्ट्स में मौसम विभाग के अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि गुरुवार की शाम से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। इस वजह से गहरे समुद्र में गये मछुआरों को सोमवार की शाम तक वापस लौट आने और 26 अक्तूबर तक समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की गयी है। पश्चिम बंगाल के तटवर्तीय इलाकों समेत ओडिशा में भी कई तटवर्तीय शहरों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।

दूसरी ओर इस वक्त पुरी में मौजूद पर्यटकों से 24 अक्तूबर की रात से 25 अक्तूबर की सुबह तक पुरी छोड़ने की अपील राज्य सरकार की तरफ से की गयी है। ओडिशा के 14 प्रभावित जिलों के स्कूलों को 23 से 25 अक्तूबर तक बंद करने की घोषणा की गयी है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी 7 प्रभावित जिलों में 23 से 26 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गयी है, जो हैं -

  • दक्षिण 24 परगना
  • पूर्व मिदनापुर
  • पश्चिम मिदनापुर
  • झारग्राम
  • बांकुड़ा
  • हुगली
  • हावड़ा
  • कोलकाता

पश्चिम बंगाल में कहां-कहां बारिश की चेतावनी

गुरुवार (24 अक्टूबर) को पूर्व और पश्चिम मिदनापुर जिला, दक्षिण 24 परगना जिले में बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया गया है। इस दिन झारग्राम, हावड़ा, कोलकाता और उत्तर 24 परगना में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। इसके साथ ही दक्षिण बंगाल के दूसरे जिलों और उत्तर बंगाल के 3 जिलों, मालदह, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में बारिश का यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

शुक्रवार (25 अक्तूबर) को दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर और झारग्राम में बारिश का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं उत्तर 24 परगना, हावड़ा, बांकुड़ा और पुरुलिया में ऑरेंज अलर्ट और दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

ओडिशा में कहां-कहां बारिश की चेतावनी

गुरुवार (24 अक्तूबर) को ओडिशा के मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कटक आदि जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पुरी, गंजम, खुर्दा, नयागढ़, क्योंझार, अंगुल और ढेंकनाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार (25 अक्तूबर) को ओडिशा के क्योंझार, भद्रक, बालासोर और मयूरभंज में अतिभारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जाजपुर, ढेंकनाल, अंगुल, देवगढ़, सुंदरगढ़ आदि जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

More News

    Read more about: cyclone puri kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+