Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शक्ति बढ़ाकर अतिशक्तिशाली चक्रवाती तूफान बन रहा है 'रेमल', हावड़ा-कोलकाता पर क्या होगा असर?

शक्ति बढ़ाकर अतिशक्तिशाली चक्रवाती तूफान बन रहा है 'रेमल', हावड़ा-कोलकाता पर क्या होगा असर?

पश्चिम बंगाल में 25 मई को लोकसभा चुनाव के 6वें चरण का मतदान होना है और उसी दिन बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान के रूप में तटवर्ती जिलों में तांडव मचाने की तैयार कर रहा है। चक्रवाती तूफान 'रेमल' के बारे में मिली जानकारी के अनुसार यह चेन्नई तट से लगभग 200 किमी की दूरी पर मौजूद है।

वर्तमान में यह अति गंभीर निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में अत्यंत धीमी गति से काफी शक्ति इकट्ठा कर उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अभी यह पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में सुन्दरवन इलाके की ओर ही आगे बढ़ रहा है। बताया जाता है कि 25 मई की सुबह 8.30 बजे यह निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान का आकार लेगा, तब इसे चक्रवाती तूफान 'रेमल' का नाम मिलेगा।

cyclone remal

रविवार, 26 मई की दोपहर को इसका लैंडफॉल होने की संभावना जाहिर की गयी है। लैंडफॉल के समय इस चक्रवाती तूफान की सर्वोच्य गति 110-120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार हो सकती है और उस समय लगभग 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि अभी तक लैंडफॉल का स्थान निर्धारित रूप से कुछ नहीं बताया जा सका है।

लेकिन संभावना है कि भारत या फिर बांग्लादेश में सुन्दरवन के इलाके में ही किसी स्थान पर इसका लैंडफॉल हो सकता है। कुछ विदेशी मौसम संस्थाओं का मानना है कि लैंडफॉल से ठीक पहले यह अपनी दिशा में हल्का सा परिवर्तन कर दीघा मोहना के आसपास के इलाकों में भी इसका लैंडफॉल हो सकता है। बताया जाता है कि जिस दिन चक्रवाती तूफान 'रेमल' का लैंडफॉल होगा, उस दिन ज्वार आने वाला है। इसलिए परिस्थिति के जटिल होने की पूरी संभावना है।

rain fall cyclone remal

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में जारी चेतावनी

चक्रवाती तूफान को लेकर दक्षिण बंगाल के कई जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। बताया जाता है कि शुक्रवार से ही आंधी व बारिश की मात्रा बढ़ सकती है। खासतौर पर पूर्व मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना जिला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चक्रवाती तूफान के प्रभाव से कोलकाता में भी बारिश और आंधी होने की पूरी संभावना है।

बताया जाता है कि सोमवार तक राज्य के कई जिलों में तूफान व बारिश होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान के प्रभाव से कोलकाता में 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं बहेंगी। उत्तर व दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। मछुआरों से समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी कर दी गयी है। कोलकाता व 4 अन्य जिलों हावड़ा, हुगली, नदिया, झारग्राम में रविवार से भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

More News

    Read more about: cyclone kolkata howrah
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+