Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब हरियाणा से खाटूश्याम जी के दर्शन करने जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी बस सेवा

अब हरियाणा से खाटूश्याम जी के दर्शन करने जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी बस सेवा

खाटू श्याम जी की लोकप्रियता के बारे में कौन नहीं जानता है। खासतौर पर राजस्थानियों के बीच खाटू श्याम काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। इस लोकप्रियता के कारण हरियाणा परिवहन ने यात्रियों के लिए हिसार से खाटू श्याम तक के लिए विशेष बस सेवा की शुरुआत की है।

khatushyam

चलिए आपको इस सीधी बस सेवा के बारे में बताते हैं :

कहां है खाटू श्याम जी का मंदिर

खाटू श्याम जी का मंदिर राजस्थान के शेखावटी के सिकर जिले में स्थित है। हर साल खाटू श्याम के लाखों भक्त उनके दर्शन के लिए राजस्थान आते रहते हैं। यहां आने वाले खाटू श्याम के भक्तों में सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों के लोग शामिल होते हैं। खाटू श्याम जी का मंदिर बेहद प्राचीन माना जाता है।

temple khatu shyam

खाटू श्याम के जन्म उत्सव हर साल देवउठानी एकादशी के दिन मनाया जाता है। माना जाता है कि 1679 में औरंगजेब की सेना द्वारा मंदिर को नष्ट कर देने के बाद वर्तमान मंदिर की आधारशीला वर्ष 1720 में रखी गयी थी। खाटू श्याम बाबा को भगवान श्रीराम के बाद दुनिया का सबसे बड़ा धनुर्धर माना जाता है।

हिसार से खाटू श्याम जी के लिए सीधी बस

haryana roadways

अब तक भक्तों को इधर-उधर काफी घूमने के बाद खाटू श्याम जी के मंदिर तक बस मिलती थी। लेकिन अब हरियाणा के हिसार से सीधी बस सेवा की शुरुआत कर दी गयी है। खाटू श्याम से हिसार के लिए सुबह 9 बजे बस खुलेगी और हिसार बस डिपो से खाटू श्याम के लिए दोपहर 3.02 बजे बस खुलेगी। यह बस हिसार से सिवानी, झूपा, राजगढ़, चूरू, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर होते हुए खाटू श्याम तक पहुंचेगी। इस बस में प्रत्येक यात्री का किराया 290 रुपये होगा।

कैसे पहुंचे खाटू श्याम के मंदिर

खाटू श्याम के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या हर साल लाखों में होती है। हर साल मंदिर परिसर में 11 दिनों का विशाल मेला लगता है। जिस समय भारी तादाद में भक्त खाटू श्याम के दर्शन के लिए आते हैं। खाटू श्याम जी का मंदिर पहुंचने के लिए आपको राजस्थान के रींगस शहर तक आना होगा।

बस या ट्रेन से आने वाले भक्त रींगस स्टेशन पर उतरकर वहां से खाटू श्याम जी के मंदिर के लिए बस या टैक्सी ले सकते हैं। इस मंदिर का सबसे नजदीकि एयरपोर्ट जयपुर है। जयपुर से आपको रींगस या खाटू श्याम जी के मंदिर के लिए टैक्सी आसानी से मिल जाएगी।

More News

    Read more about: haryana rajsthan
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+