Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सुबह-सुबह भूकंप से कांप उठा कर्नाटक व तमिलनाडु, गुजरात-मेघालय में भी महसूस हुए झटके

सुबह-सुबह भूकंप से कांप उठा कर्नाटक व तमिलनाडु, गुजरात-मेघालय में भी महसूस हुए झटके

शुक्रवार (8 दिसंबर) की सुबह-सुबह देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। इस बात की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने अपने X (पूर्व का ट्विटर) पर किये गये कई पोस्ट के जरिए की। शुक्रवार की सुबह कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और मेघालय में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। हालांकि भूकंप के तेज झटकों की वजह से अभी तक किसी भी राज्य में जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

earthquake

कर्नाटक में सुबह 6.52 बजे

X पर किये अपने पोस्ट में NCS ने बताया कि कर्नाटक में अहले सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। बताया जाता है कि रिक्टर स्केल पर 3.1 की तीव्रता से यह भूकंप कर्नाटक के विजयपुरा में आया था। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से करीब 10 किमी नीचे थे। इससे पहले 20 नवंबर को भी कर्नाटक में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे।

उस समय भूकंप तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से 255 किमी और नागपुर से 265 किमी की दूरी पर आया था। इस दिन भूकंप के झटके कर्नाटक के अलावा तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी महसूस किये गये थे। उससे ठीक 1 दिन पहले यानी 19 नवंबर की शाम को 6.36 बजे अरब सागर में रिक्टर स्केल पर 4.5 की तीव्रता वाला भूकंप भी आया था।

चेन्नई में तूफान के बाद अब भूकंप

प्रकृति मानों तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से अपनी कोई गहरी नाराजगी जता रही हो। अभी तक चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' की वजह से हुई तबाही और बारिश के बाद आयी बाढ़ से चेन्नई उबर ही नहीं पाया था कि अब यहां 8 दिसंबर की सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को दहला दिया।

तमिलनाडु में सुबह 7.39 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गयी थी। यह भूकंप तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में आया था और भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 10 किमी नीचे था। हालांकि यहां भूकंप की वजह से किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

सुबह-सुबह कांपा शिलॉन्ग

पूर्वोत्तर भारत के सबसे सुन्दर राज्यों में से एक मेघालय 8 दिसंबर की सुबह 8.46 बजे आए भूकंप से कांप उठा। 8 दिसंबर की सुबह कुल 4 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस हुए थे, उनमें मेघालय भी शामिल है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गयी। NCS ने X पर किये अपने पोस्ट में बताया कि यह भूकंप शिलॉन्ग से करीब 18 किमी दक्षिण-पश्चिम में आया था। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 14 किमी नीचे था।

गुजरात को लगा भूकंप का तेज झटका

शुक्रवार (8 दिसंबर) की सुबह 9 बजे गुजरात में राजकोट से लगभग 100 किमी की दूरी पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये। शुक्रवार को जिन 4 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस हुए थे, उनमें सबसे अधिक तेज गुजरात में ही महसूस किये गये। NCS के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता करीब 3.9 मापी गयी। यह भूकंप राजकोट से 133 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम में आया था। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 20 किमी नीचे था।

क्यों हिल उठती है धरती

हर साल पृथ्वी के नीचे की सतह अपनी जगह से खिसकती रहती है। इस सतह को टेक्टोनिक प्लेट्स कहा जाता है। यह प्लेट आमतौर पर हर साल लगभग 4-5 मिमी ही अपनी जगह से खिसकती है। एक-दूसरे से करीब और दूर जाते समय ये प्लेट्स कई बार आपस में टकरा भी जाती हैं। जब भी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकराती हैं, तब धरती हिल उठती है जिससे भूकंप आता है। बता दें, ये प्लेट्स धरती की सतह से लगभग 30-50 किमी नीचे होती हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+