Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पूर्व रेलवे नई दिल्ली के लिए बिहार और प. बंगाल से चलाएगी दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए Timing

पूर्व रेलवे नई दिल्ली के लिए बिहार और प. बंगाल से चलाएगी दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए Timing

गर्मी के मौसम में और खासतौर पर गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेन में यात्रियों की भीड़ अत्यधिक बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है।

पूर्व रेलवे ने बिहार के भागलपुर और पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से नई दिल्ली के लिए 2 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इस बाबत X पर अपने आधिकारिक हैंडल से पूर्व रेलवे ने पोस्ट कर विस्तृत जानकारी दी है।

summer special train

भागलपुर-नई दिल्ली-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली और भागलपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। 13 अप्रैल से 29 मई के बीच भागलपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 03483) हर शनिवार और मंगलवार को चलेगी। भागलपुर से यह ट्रेन हर शनिवार और मंगलवार को रात 11 बजे खुलेगी जो अगले दिन यानी रविवार और बुधवार को नई दिल्ली सुबह 7.10 बजे पहुंचेगी।

वहीं नई दिल्ली-भागलपुर (ट्रेन नंबर 03484) समर स्पेशल ट्रेन हर रविवार और बुधवार को सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली से खुलेगी जो अगले दिन सोमवार और गुरुवार की सुबह 4.10 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 20 शयनयान कोच होंगे।

किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रास्ते में भागलपुर-नई दिल्ली-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर जंक्शन, धरहरा, अभयपुर, कर्जा, किऊल जंक्शन, लक्खीसराय जंक्शन, बरहरिया, हाथीदाह जंक्शन, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरुपुर, फतुहा, पटना साहिब, आरा, बक्सर, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

मालदा टाउन-नई दिल्ली-मालदा टाउन समर स्पेशल

नई दिल्ली से मालदा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन 11 अप्रैल से 31 मई के बीच चलेगी। 11 अप्रैल से 30 मई तक मालदा टाउन से नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 03413) हर गुरुवार और रविवार को सुबह 7.10 बजे खुलेगी जो अगले दिन यानी शुक्रवार और सोमवार को सुबह 7.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं वापसी में, नई दिल्ली से समर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 03414) हर शुक्रवार और सोमवार को सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली से खुलेगी जो सोमवार और गुरुवार को सुबह 7.55 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

रास्ते में कहां-कहां होगा ठहराव

मालदा टाउन-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन का रास्ते में ठहराव न्यू फरक्का, बरहड़वा जंक्शन, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर जंक्शन, धरहरा, अभयपुर, कजरा, किऊल जंक्शन, लक्खीसराय जंक्शन, बड़हिया, हाथीदा जंक्शन, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरुपुर, फतुहा, पटना साहिब, पटना जंक्शन, आरा, बक्सर, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल में होगा। ट्रेन में कुल 28000 बर्थ होंगे। इस ट्रेन में तीन एसी थ्री टियर, 10 शयनयान श्रेणि और 7 साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

More News

    Read more about: delhi train indian railway bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+