Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आगरा-गोरखपुर रूट पर चलेगी पहली स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस

आगरा-गोरखपुर रूट पर चलेगी पहली स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस

देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस की बड़ी सफलता के बाद अब भारतीय रेलवे आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को शुरू करने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन गोरखपुर से आगरा के बीच चलेगी।

उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहरों के बीच इस ट्रेन का संचालन होने से निश्चित रूप से इन दोनों शहरों में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।

vande bharat sleeper coach

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आगरा फोर्ट से गोरखपुर स्टेशन के बीच सप्ताह में 6 दिन चलेगी। बताया जाता है कि आगरा फोर्ट से गोरखपुर के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (ट्रेन नंबर 22584) सुबह 5 बजे खुलेगी, जो शाम को 7 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में, गोरखपुर-आगरा फोर्ट स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22583) गोरखपुर से शाम को 7 बजे खुलेगी जो अगले दिन सुबह 5 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंचेगी। हालांकि इस ट्रेन का संचालन कब से शुरू होगा, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

vande bharat sleeper train

प्रस्ताव के मुताबिक रास्ते में दोनों तरफ इस ट्रेन का ठहराव बाराबंकी, ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर हो सकता है। हालांकि इसके टूंडला में भी ठहराव देने को लेकर अभी तक विचार-विमर्श चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्लीपल वंदे भारत एक्सप्रेस की ऊंचाई एसी वंदे भारत एक्सप्रेस की तुलना में अधिक होगी। बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों को नयी डिजाइन का बनाया गया है। इसके अलावा स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस में टक्कर रोधी प्रणाली को पहले के मुकाबले अधिक फिट किया गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+