Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देश की सड़कों पर मिलेगा फाइव-स्टार फूड, 100 स्ट्रीट की बनी लिस्ट

देश की सड़कों पर मिलेगा फाइव-स्टार फूड, 100 स्ट्रीट की बनी लिस्ट

शहर कोई भी हो, वहां एक न एक सड़क ऐसी जरूर होती है जो अपने बेहतरीन पकवानों के लिए प्रसिद्ध होती है। स्वाद इतना लाजवाब कि आप महीनों तक नहीं भूल पाते हैं, लेकिन कई बार साफ-सफाई को लेकर मन खट्टा हो जाता है। लेकिन अब आपका मन खट्टा नहीं होगा, स्वाद की मिठास आपके मन को इस कदर छू लेगी कि आप सड़कों पर मिलने वाले भोजन को भी फाइव स्टार देंगे।

food street

जी हां, भारत सरकार एक नई योजना लायी है, जिसके अंतर्गत सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की प्रसिद्ध सड़कों पर मिलने वाले भोजन की साफ-सफाई को दुरुस्त करने और फूड स्टॉलों पर आने वाले लोगों को सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। इसके लिए देश की 100 सड़कें यानि स्ट्रीट की लिस्ट भी तैयार की जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के साथ मिलकर इस परियोजना को शुरू करने के बारे में सोचा है। इस परियोजना के तहत 'इट राइट अभियान' को भी बढ़ावा दिया जाएगा। भारत सरकार की इस योजना को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लागू किया जाएगा जिसमें FSSAI का पूरा तकनीकि सहयोग मिलेगा।

food

इस योजना को लागू करने के लिए प्रत्येक जिले या फूड स्ट्रीट को 1 करोड़ रुपये की सहयोग राशि आवंटित की जाएगी। इन 100 फूट स्ट्रीट को देश के 100 जिलों में खोलने होंगे। यानी अब आपको स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाते समय हाईजिन और साफ-सफाई की चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी। आप बेफिक्र होकर अपने पसंदीदा स्ट्रीट फूड का आनंद उठा सकेंगे।

इन राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में बनेंगे इतने फूड स्ट्रीट -

  1. आंध्रप्रदेश - 4
  2. बिहार - 4
  3. छत्तीसगढ़ - 4
  4. असम - 4
  5. दिल्ली - 3
  6. गोवा - 2
  7. गुजरात - 4
  8. हरियाणा - 4
  9. हिमाचल प्रदेश - 3
  10. जम्मु और कश्मीर - 3
  11. झारखंड - 4
  12. कर्नाटक - 4
  13. केरल - 4
  14. लद्दाख - 1
  15. मध्य प्रदेश - 4
  16. महाराष्ट्र - 4
  17. ओडिशा - 4
  18. पंजाब - 4
  19. राजस्थान - 4
  20. तमिलनाडु - 4
  21. तेलंगना - 4
  22. उत्तर प्रदेश - 4
  23. उत्तराखंड - 4
  24. पश्चिम बंगाल - 4
  25. अरुणाचल प्रदेश - 1
  26. मणिपुर - 1
  27. मेघालय - 1
  28. मिजोरम - 1
  29. नागालैंड - 1
  30. सिक्किम - 1
  31. त्रिपुरा - 1
  32. अंडमान और निकोबार द्वीप समुह - 1
  33. चंडीगढ़ - 1
  34. दादर और नागर हवेली - 1
  35. लक्ष्यद्वीप - 1
  36. पुडुचेरी - 1
FAQs
किन राज्यों में बनेंगे फूड स्ट्रीट?

देश के 36 राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों में फूड स्ट्रीट बनाए जाएंगे। इसकी पूरी लिस्ट तैयार की गयी है। इसमें कई राज्यों में अधिकतम 4 और कुछ राज्यों में 1 फूड स्ट्रीट बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

देश में कितने फूड स्ट्रीट बनाने का प्रस्ताव दिया गया है?

देशभर में कुल 100 फूड स्ट्रीट बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। ये फूड स्ट्रीट देश के 100 जिलों में बनाए जाएंगे।

फूड स्ट्रीट क्या है?

शहर की वह एक सड़क, जो अपने बेहतरीन पकवानों के लिए प्रसिद्ध होती है उसे फूड स्ट्रीट कहा जाता है। यहां मिलने वाले पकवानों को स्ट्रीट फूड कहा जाता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप महीनों इसे नहीं भूल पाते हैं।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: gujrat west bengal
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+