Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी! सस्ती होंगी फ्लाइट की टिकटें, Indigo ने की फ्यूल चार्ज हटाने की घोषणा

खुशखबरी! सस्ती होंगी फ्लाइट की टिकटें, Indigo ने की फ्यूल चार्ज हटाने की घोषणा

अगर आप फ्रिक्वेंट फ्लायर हैं या टिकट की कीमतें अधिक होने की वजह से लंबे समय से अपना कोई ट्रिप टाल रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo) ने गुरुवार से ईंधन शुल्क वसूलना बंद करने की घोषणा की है। इंडिगो ने यह फैसला विमान ईंधनों की कीमतों में कमी आने के बाद लिया है।

indigo flight fuel charge

मिली जानकारी के अनुसार एयरलाइंस कंपनी ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में आयी उछाल के बाद अक्टूबर 2023 को टिकट की कीमतों में ईंधन शुल्क (Fuel Charges) जोड़ने का फैसला लिया था। लेकिन इस फैसले को वापस लिया जा रहा है।

इंडिगो की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक हाल ही में ATF की कीमतों में कमी आयी है, इस वजह से अब ईंधन शुल्क को वापस लिया जा रहा है। इसका निश्चित रूप से असर टिकट की कीमतों पर भी पड़ेगा। अब इंडिगो एयरलाइंस की घरेलु और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के टिकटों की कीमतों में कमी आएगी। अपने बयान में इंडिगो ने कहा, "ATF की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है।

इसलिए हम कीमतों में किसी भी बदलाव से निपटने के लिए अपने किराए और उसके घटकों को समायोजित करना आगे भी जारी रखेंगे।" इसका अर्थ हुआ कि अगर ATF की कीमतें भविष्य में फिर से बढ़ती हैं, तो इसका असर टिकट की कीमतों पर भी दिखने की पूरी संभावना है।

indigo airlines

कितनी घट सकती है टिकट की कीमत

मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल अक्टूबर में फ्यूल चार्ज लगाने के बाद किलोमीटर के आधार पर फ्यूल चार्ज को टिकट में जोड़ा गया था। अब फ्यूल चार्ज वापस लेने के फैसले के बाद उन कीमतों को ही कम किया जा सकता है, जो निम्न हैं :

दूरी (किमी में) फ्यूल चार्ज (रूपए में)
500 300
501-1000 400
1001-1500 550
1501-2500 650
2501-3500 800
3501 और उससे ज्यादा 1000

बता दें, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जनवरी को ATF की कीमतों में 4 प्रतिशत की कटौती की है। यह लगातार तीसरे महीना है जब ATF की कीमतों में कमी आयी है।

विमान परिचालन की बड़ी लागत होती है ATF

किसी भी विमान परिचालन की बड़ी लागत ATF होती है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार एक विमान के परिचालन में होने वाले खर्च का करीब 40 प्रतिशत ATF ही होता है। किसी आम विमान को प्रति सेकंड 4 लीटर ईंधन की जरूरत होती है। यानी बोइंग 747-400 जंबो जेट विमान को एक शहर से दूसरे शहर तक जाने के लिए कम से कम 63000 गैलन या 2,40,000 लीटर ईंधन की जरूरत होती है। हालांकि ईंधन की मात्रा विमान के आकार और दोनों डेस्टिनेशन के बीच की दूरी के साथ-साथ अन्य कई बातों पर भी निर्भर करता है।

More News

Read more about: india flight travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+