Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा में कहां-कहां होने वाली है Halloween की Spooky पार्टियां? क्यों मनाया जाता है यह डरावना त्योहार

गोवा में कहां-कहां होने वाली है Halloween की Spooky पार्टियां? क्यों मनाया जाता है यह डरावना त्योहार

गर्मी के दिन खत्म होकर सर्दियों की रात शुरू होने वाली है। और इसी समय विशेष रूप से विदेशों में इंतजार होता है 31 अक्तूबर का, जब लोग डरावने परिधान और मेकअप में एक-दूसरे को डराते हुए पार्टी करते हैं। इसी दिन को कहा जाता है हैलोवीन। दरअसल, हैलोवीन पूर्वजों की याद में मनाया जाने वाला त्योहार है।

पश्चिमी देशों में हैलोवीन का त्योहार मनाने का सबसे ज्यादा प्रचलन रहा है लेकिन अब वैश्विकरण के इस दौर में धीरे-धीरे हैलोवीन भारत में भी काफी लोकप्रिय हो गया है। मान्यता है कि हैलोवीन के दिन भूतिया परिधान पहनने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।

goa halloween party

क्या है हैलोवीन का इतिहास?

हर साल 31 अक्तूबर को हैलोवीन मनाया जाता है। इसका इतिहास करीब 2000 साल पुराना बताया जाता है। मूल रूप से ईसाई धर्म को मानने वाले लोग ही इसे मनाते हैं लेकिन अब भारत समेत दुनियाभर में हैलोवीन मनाने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। सबसे पहले इसकी शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड में हुई थी। बाद में धीरे-धीरे इसे अमेरिका, ब्रिटेन व दुनिया के दूसरे देशों में भी मनाया जाने लगा।

कहा जाता है कि इस दिन भूत-पिशाच-शैतान आदि की तरह तैयार होकर, उनके जैसे कपड़े पहनने से पूर्वजों की आत्माओं को शांति मिलती है। बुरी आत्माएं इस दिन धरती पर इंसानों को परेशान करने आती है लेकिन ऐसे डरावने कपड़े पहनकर उन्हें दूर भगा दिया जाता है। हैलोवीन के दिन बच्चे ऐसे ही भूतिया कपड़े पहनकर लोगों के दरवाजों पर जाते हैं और उनसे मिठाईयां या चॉकलेट की मांग करते हैं।

goa halloween location

गोवा में कहां-कहां होती है हैलोवीन की डरावनी पार्टियां?

1. डा टीटा बाय मैजिक इटली
कब - 31 अक्तूबर 2024 (दोपहर 12 बजे से)
कहां - डा टीटा, साउथ गोवा

2. डीटीआर, पणजी
कब - 31 अक्तूबर 2024 (रात 8.30 बजे से)
कहां - डीटीआर, पोटैटो ब्रिज के पास, पणजी

3. सोरो, अस्सागाओ
कब - 2 नवंबर 2024 (रात 9 बजे से)
कहां - सोरो, उत्तर गोवा
नोट - बेस्ट हैलोवीन कॉस्ट्यूम को ₹10,000 का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

4. हैलोवीन कैरावके एंड कॉस्ट्यूम पार्टी
कब - 29 अक्तूबर 2024 (रात 8 बजे से)
कहां - ग्रैंड पेद्दम, अंजुना, गोवा

5. सांगरिया
कब - 31 अक्तूबर 2024 (रात 8 बजे से)
कहां - अंजुना

6. चोहिबा सिंक्वेरियम
कब - 30 अक्तूबर 2024
कहां - चोहिबा बार एंड किचेन, सिक्वेरियम

7. मास्क्वरड बॉल एंड हैलोवीन पार्टी
कब - 31 अक्तूबर 2024 (रात 8 बजे से)
कहां - ग्रैंड पेद्दम, अंजुना, गोवा

8. द हॉन्टेड हाउस ऑफ चपोरा म्यूजिक
कब - 30-31 अक्तूबर 2024 (रात 9 बजे से)
कहां - चपोरा जेट्टी, अंजुना, गोवा

More News

    Read more about: goa festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+