Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »समुद्र में हजारों साल पहले डूबी श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी को देखें, 300 फीट की गहराई में ले जाएगी सबमरीन

समुद्र में हजारों साल पहले डूबी श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी को देखें, 300 फीट की गहराई में ले जाएगी सबमरीन

हजारों साल पहले डूब चुकी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका के निशान आज भी समुद्र के नीचे गहराई में मौजूद है। गाहे-बगाहे गोताखोरों के लिए उस जगह पर जाकर जलसमाधी ले चुकी द्वारका नगरी को देख पाना संभव होता भी था लेकिन आम नागरिकों के लिए उसे देख पाने का कोई उपाय नहीं था। अब गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग ने द्वारका सबमरीन टूरिज्म शुरू करने का फैसला लिया है।

arabian sea

इसमें श्रद्धालुओं को सबमरीन में बैठाकर अरब सागर की गहराई में 300 फीट नीचे ले जाकर द्वारका नगरी दिखाई जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात में मौजूद भारत सरकार के मझगांव डॉक शिपयार्ड के साथ राज्य सरकार ने इस बाबत MoU भी साइन कर लिया है। इसकी घोषणा जनवरी 2024 में होने वाली वाइब्रेंट समिट में की जा सकती है। इस परियोजना का संचालन मझगांव डॉक से ही किया जाएगा।

गुजरात के पर्यटन विभाग के मुख्य सचिव हरित शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार द्वारका दर्शन परियोजना के लिए जिस सबमरीन का इस्तेमाल किया जाएगा, वह स्वदेशी ही होगा। सबमरीन में बैठकर द्वारका देखने का किराया महंगा ही होने की संभावना है लेकिन आम लोगों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार इसमें सब्सिडी की घोषणा कर सकती है।

dwarkadheesh temple gujarat

सबमरीन द्वारका दर्शन प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी :-

  • 35 टन वजनी स्वदेशी एयर कंडीशन्ड सबमरीन में बैठकर लोग मूल द्वारका नगरी देखने जाएंगे।
  • इस सबमरीन में एक बार में 30 लोग बैठ सकेंगे। दो कतारों में 12-12 लोग (यानी कुल 24), सबमरीन के चालक दल के 2 सदस्य, 2 गोताखोर, 1 गाइड और 1 टेक्निशियन भी साथ होगा।
  • सबमरीन अरब सागर में 300 फीट की गहराई में लेकर जाएगी।
  • यह रोमांचक यात्रा करीब 2 से 2.5 घंटे में पूरा किया जाएगा।
  • मिली जानकारी के अनुसार सबमरीन से द्वारका दर्शन प्रोजेक्ट को जन्माष्टमी या फिर दिवाली के समय शुरू किया जा सकता है।
submarine tourism dwarka
  • किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए सबमरीन में एक मेडिकल किट भी रहेगी।
  • हर सीट विंडो व्यू देगी। ताकि सबमरीन में बैठा हर व्यक्ति समुद्रतल की प्राकृतिक सुन्दरता और द्वारका नगरी का दर्शन बिना किसी रुकावट या बाधा के अच्छी तरह से कर सकें।
  • सबमरीन का संचालन करने वाली कंपनी ही हर यात्री को ऑक्सीजन मास्क, फेस मास्क और स्कूबा ड्रेस देगी। इनका किराया टिकट में ही शामिल रहेगा।
  • सबमरीन के बाहर होने वाली हलचल, समुद्री जीव-जन्तुओं को देख पाने और उन्हें रिकॉर्ड कर पाने के लिए रोशनी की व्यवस्था भी की जाएगी।

More News

    Read more about: gujarat dwarka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+