Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पंचकूला के मनसा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला की तैयारियां पूरी, हरियाणा रोडवेज चलाएगी स्पेशल बसें

पंचकूला के मनसा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला की तैयारियां पूरी, हरियाणा रोडवेज चलाएगी स्पेशल बसें

9 अप्रैल यानी कल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। हर साल की तरह इस साल भी हरियाणा के पंचकूला में स्थित मनसा देवी मंदिर में नवरात्रि मेला का आयोजन किया जाएगा। मनसा देवी मंदिर में इस मेले का आयोजन हर साल दोनों नवरात्रि के समय किया जाता है।

मनसा देवी मंदिर में 9 दिनों तक लगने वाले नवरात्रि मेले में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मेले को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। हाल ही में इस मेले को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी थी। मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि का मेला 9 से 17 अप्रैल तक आयोजित होगा।

mansa devi temple panchkula

क्यों है मनसा देवी मंदिर का महत्व?

हरियाणा के पंचकूला में स्थित मनसा देवी मंदिर का इतिहास हजारों साल पुराना बताया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस स्थान पर माता सती का मस्तिष्क गिरा था, जिस कारण यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। माता सती के मस्तिष्क से ही भगवान शिव की सबसे छोटी पुत्री माता मनसा का जन्म हुआ था, जिनका मंदिर यहां बनवाया गया था। लगभग 100 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है। भक्तों का मानना है कि इस मंदिर में दिल से मांगी गयी सभी मुरादें जरूर पूरी होती हैं।

नवरात्रि मेला को लेकर कैसी हैं तैयारियां?

साल के दोनों नवरात्रि में लगने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेला परिसर में 13 जगहों पर पुलिस नाका लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं की गाड़ियों के लिए 6 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। पिछले साल जहां सिर्फ 880 पुलिस कर्मियों पर ही मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।

वहीं इस साल 250 जवान बढ़ाकर कुल पुलिसकर्मियों की संख्या 1130 कर दी गयी है। नवरात्रि मेले के दौरान माता मनसा मंदिर में दर्शन करने आने वाले वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसे सुनिश्चित किया जाएगा।

haryana panchkula mansa devi temple parking

24 घंटे बिजली-डॉक्टर उपलब्ध, चलेगी स्पेशल बस

नवरात्रि मेला के दौरान माता मनसा देवी मंदिर, काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही मेला परिसर में प्रदूषण को रोकने के लिए प्लास्टिक कैरीबैग पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है।

नवरात्र के दौरान मेला परिसर में शिफ्ट के आधार पर 24 घंटे डॉक्टरों की टीम तैयार रहेगी। किसी भी आपातकाल से निपटने के लिए मंदिर और डिस्पेंसरी के पास एक-एक एंबुलेंस और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) का मेडिकल शिविर भी लगाया जाएगा।

mansa devi temple panchkula haryana navratri mela

श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर तक लाने-ले जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की स्पेशल बसें चलायी जाएंगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों का रूट भी माता मनसा देवी मंदिर तक किया जाएगा। समीक्षा बैठक में फैसला लिया गया है कि श्रद्धालुओं को काली माता मंदिर कालका में बने पार्किंग स्थल से मंदिर तक लाने-वापस पार्किंग में छोड़ने के लिए 12 ऑटो निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे।

कैसे पहुंचे पंचकुला मनता माता मंदिर?

  • ट्रेन - मनसा माता मंदिर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन पंचकूला है। स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 5 किमी की है।
  • सड़क मार्ग - बस से आने पर आपको मनीमाजरा उतरना होगा। चंडीगढ़ बस स्टैंड से पंचकूला मनसा माता मंदिर 15 किमी की दूरी पर मौजूद है। आप चाहे तो गाड़ी किराए पर लेकर भी मंदिर आ सकते हैं। नवरात्रि मेले के दौरान मंदिर परिसर के आसपास पार्किंग की पूरी व्यवस्था की जाएगी, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो।

More News

    Read more about: haryana panchkula navratri temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+