Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा ब्रिज बंद! क्यों, कब तक और क्या होगा वैकल्पिक रास्ता? जानिए यहां सारे Details

हावड़ा ब्रिज बंद! क्यों, कब तक और क्या होगा वैकल्पिक रास्ता? जानिए यहां सारे Details

गंगा के इस पार हावड़ा और उस पार कोलकाता। सालों से इन दोनों जुड़वां शहरों को जोड़ने का काम करती है हावड़ा ब्रिज। हर दिन लाखों की संख्या में लोग हावड़ा ब्रिज से होकर दोनों शहरों में आवाजाही करते हैं। खासतौर पर व्यापारियों और रेल यात्रियों की आवाजाही का मुख्य मार्ग ही हावड़ा ब्रिज से होकर जाता है। सिर्फ गाड़ियां ही नहीं बड़ी संख्या में लोग पैदल भी इस ब्रिज से होकर हावड़ा से कोलकाता में प्रवेश करते हैं।

लेकिन शनिवार की रात से हावड़ा ब्रिज को बंद किया जाएगा। घबराइए नहीं...हावड़ा ब्रिज को स्थायी रूप से बंद नहीं किया जा रहा है बल्कि रख-रखाव और मरम्मत कार्यों के लिए इसे कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। कब तक बंद रहेगी हावड़ा ब्रिज? क्या पूरी तरह से बंद रहेगी या फिर आंशिक रूप से बंद किया गया है हावड़ा ब्रिज? कब से फिर गाड़ियां और लोग हावड़ा ब्रिज से होकर आवाजाही कर सकेंगे?

howrah bridge closed

कब बंद किया जाएगा हावड़ा ब्रिज?

रवींद्र सेतु, जिसे आम बोलचाल की भाषा में हावड़ा ब्रिज के नाम से जाना जाता है। ब्रिटिश काल में बनकर तैयार हुआ यह ब्रिज लगभग 80 से भी अधिक साल पुराना है। इसलिए अब इस ब्रिज के रखरखाव के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस वजह से राज्य सरकार ने इस ब्रिज को पूरी तरह से बंद कर इसकी जांच करने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार (16 नवंबर 2024) की रात को कुछ घंटों के लिए ब्रिज को बंद किया जाएगा।

इस दौरान वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। बताया जाता है कि हावड़ा ब्रिज को 16 नवंबर की रात 11.30 बजे से 17 नवंबर के अहले सुबह 4.30 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि कोलकाता पुलिस की तरफ से वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी बताया गया है, जिनका इस्तेमाल कर गाड़ियां आसानी से हावड़ा से कोलकाता में प्रवेश कर सकेंगी।

क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते

  • कोलकाता के स्ट्रैंड रोड से जो गाड़ियां उत्तर की ओर जाने वाली होंगी, उन्हें एमजी रोड और स्ट्रैंड क्रॉसिंग से पोस्ता व सेंट्रल एवीन्यू की ओर मोड़ दिया जाएगा। इन गाड़ियों को निवेदिता सेतु से होकर जाना होगा।
  • सेंट्रल एवीन्यू से होकर आने वाली गाड़ियां जो दक्षिण की ओर जाने वाली होंगी, उन्हें एमजी रोड से घूमकर विद्यासागर सेतु या द्वितीय हुगली ब्रिज से होकर हावड़ा की ओर जाना पड़ेगा।
  • ब्रेबॉर्न रोड से आने-जाने वाली गाड़ियां स्ट्रैंड रोड से सीधे विद्यासागर सेतु या द्वितीय हुगली ब्रिज होकर हावड़ा की ओर चली जाएंगी।
  • दक्षिण व पूर्व कोलकाता से हावड़ा ब्रिज की ओर आने वाले वाहनों को विद्यासागर सेतु से मोड़ दिया जाएगा।
  • उत्तर हावड़ा से जो वाहन HIT सेतु से होकर आएंगे, उन्हें 27ए प्वाएंट से द्वितीय हुगली सेतु की ओर मोड़ दिया जाएगा। गाड़ियों का परिचालन अरबी सेतु, डीएम बंगला, बर्न स्टैंडर्ड कंपनी, फोरशोर रोड और काजिपाड़ा क्रॉसिंग से होकर जाएंगी।
  • दक्षिम और पश्चिम हावड़ा से आने वाले वाहनों को 27ए प्वाएंट से बाली ब्रिज की ओर HIT सेतु, गोलाबाड़ी थाना क्रॉसिंग, पीलखाना और जीटी रोड होकर मोड़ दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2023 में भी हावड़ा ब्रिज के रखरखाव का काम किया गया था लेकिन उस समय वाहनों की आवाजाही को बंद नहीं किया गया था।

More News

    Read more about: howrah bridge traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+