Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता का द्वितीय हुगली ब्रिज 2 और 9 जनवरी को रहेगा पूरा बंद, जानिए क्या होगा वैकल्पिक रास्ता

कोलकाता का द्वितीय हुगली ब्रिज 2 और 9 जनवरी को रहेगा पूरा बंद, जानिए क्या होगा वैकल्पिक रास्ता

जुड़वां शहर कोलकाता और हावड़ा को जोड़ती है भारत की सबसे लंबी केबल ब्रिज 'विद्यासागर सेतु', जिसे द्वितीय हुगली ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। जनवरी में 2 दिनों के लिए इस सेतु पर यातायात का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। 2 और 9 जनवरी को विद्यासागर सेतु से होकर किसी भी प्रकार के वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

vidyasagar setu closure

यह फैसला हुगली रिवर ब्रिज कमिशनर्स (HRBC) के इंजीनियरों की तरफ से लिया गया है। इससे पहले भी विद्यासागर सेतु को एक दिन के लिए पूरी तरह से बंद कर यातायात को डायवर्ट किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार 2 और 9 जनवरी को द्वितीय हुगली ब्रिज यानी विद्यासागर सेतु को पूरे दिन के लिए पूरी तरह से बंद नहीं होगी। बल्कि सिर्फ 2 घंटे के लिए ही ब्रिज पर यातायात का संचालन पूरी तरह से बंद किया जाएगा। रात को 1 बजे से लेकर 3 बजे तक इस ब्रिज से होकर किसी भी वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी।

HRBC के इंजीनियरों ने यह फैसला स्टे एंड होल्ड डाउन केबल और बियरिंग को बदलने के लिए लिया है। बताया जाता है कि आधी रात के बाद से ही ब्रिज पर यातायात का डायवर्जन शुरू कर दिया जाएगा और ब्रिज को रात 1 और 3 बजे के बीच पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

क्या होगा आवाजाही का वैकल्पिक रास्ता

2nd hooghly bridge close

हावड़ा से कोलकाता आने वाले अधिकांश वाहन विद्यासागर सेतु से होकर ही महानगर में प्रवेश करते हैं। इस वजह से दोनों जुड़वां शहरों को जोड़ने के लिए द्वितीय हुगली ब्रिज एक बेहद महत्वपूर्ण ब्रिज है। इसके अलावा दूसरे राज्यों और पश्चिम बंगाल के दूसरे हिस्सों से आने वाले व्यापारिक ट्रक, जिन्हें कोलकाता में रात को 10 बजे के बाद प्रवेश करने की अनुमति मिलती है, के महानगर में आने का महत्वपूर्ण मार्ग भी द्वितीय हुगली ब्रिज ही है।

इसलिए रात को 1 से 3 बजे के बीच ब्रिज को बंद करने से खासतौर पर ट्रक ड्राईवरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राज्य के परिवहन विभाग की तरफ से बताया गया है कि जितनी देर विद्यासागर सेतु बंद रहेगा, उस समय कोलकाता में प्रवेश करने के लिए ट्रक निवेदिता सेतु (दक्षिणेश्वर ब्रिज) या फिर हावड़ा ब्रिज (रवींद्र सेतु) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब ब्रिज को पूरी तरह से बंद किया जा रहा है। इससे पहले 20 दिसंबर 2023 को भी इस ब्रिज को पूरी तरह से बंद किया गया है। यह पहला मौका था जब किसी वर्किंग डे पर मरम्मत कार्य की वजह से विद्यासागर सेतु को बंद करने का फैसला लिया गया था।

More News

Read more about: kolkata howrah travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+