Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब हावड़ा से एस्प्लेनेड के बीच रविवार को नहीं चलेगी मेट्रो, क्यों? कब तक रहेगी बंद?

अब हावड़ा से एस्प्लेनेड के बीच रविवार को नहीं चलेगी मेट्रो, क्यों? कब तक रहेगी बंद?

हावड़ा स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर कोलकाता तक आने का सबसे आसान और तेज रफ्तार साधन बनकर उभरा है कोलकाता मेट्रो का ग्रीन लाइन कॉरिडोर। हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड (धर्मतल्ला) और सियालदह से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच दो चरणों में चलने वाले मेट्रो के ग्रीन लाइन कॉरिडोर को जोड़ने का काम चल रहा है। इसी क्रम में यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कोलकाता मेट्रो प्रबंधन के हवाले से बताया जा रहा है कि अब रविवार को हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। पर क्यों? क्या रविवार को हावड़ा-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवाओं को बंद ही कर दिया गया है?

howrah metro sunday no service

रविवार को हावड़ा मेट्रो बंद

Economic Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च (रविवार) से ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो लाइन पर यात्री सेवाएं हर रविवार को बंद रहेंगी। सॉल्टलेक सेक्टर 5 से सियालदह के बीच मेट्रो सेवाएं भी रविवार को अगले आदेश तक बंद रखने का ही फैसला मेट्रो प्रबंधन ने लिया है। इससे पहले ही ग्रीन लाइन मेट्रो के दोनों कॉरिडोर को जोड़ने व सिग्नलिंग के काम की वजह से कई बार मेट्रो सेवाओं को पूरी तरह से बंद किया गया था। लेकिन अब सिर्फ रविवार को ही मेट्रो सेवाओं को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

क्यों बंद रहेगी मेट्रो?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर पर कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (CBTC) सिस्टम की जांच के लिए मेट्रो प्रबंधन ने अनिश्चितकाल के लिए रविवार को हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 (दोनों चरणों में) मेट्रो कॉरिडोर को बंद रखने का फैसला लिया है।

बताया जाता है कि अगले आदेश तक हर रविवार को इस मेट्रो कॉरिडोर पर यात्री सेवाएं बंद रहेंगी। कोलकाता मेट्रो की तरफ से दिये गये बयान में बताया गया कि CBTC सिस्टम की जांच ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) पर हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक की जाएगी, जिसके लिए हर रविवार को इस पूरे मेट्रो कॉरिडोर में ट्रैफिक ब्लॉक करने का फैसला लिया गया है।

बताया जाता है कि CBTC सिस्टम की जांच एस्प्लेनेड और सियालदह मेट्रो स्टेशनों के बीच सुरंग खुदाई का काम पूरा होने के बाद की जा रही है, ताकि इस साल ही हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड व सियालदह होते हुए सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक मेट्रो सेवा को शुरू किया जा सकें। जैसा कि हम जानते हैं वर्तमान में हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड और सियालदह से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक ग्रीन लाइन मेट्रो का संचालन किया जाता है। एस्प्लेनेड से बीबीडी बाग और बऊ बाजार होते हुए सियालदह तक भूमिगत मेट्रो लाइन का सुरंग बनाने का काम संपूर्ण किया जा चुका है।

More News

    Read more about: howrah metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+